Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

रोहित नेगी के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने गठित की टीम

Byjansamvad bureau

Jun 5, 2025 #क्राइम

देहरादून। रोहित नेगी हत्याकांड में हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अब एसटीएफ एसएसपी नवनीत भूल्लर ने टीमें गठित कर एसटीएफ को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए मैदान में उतार दिया है। जबकि हत्यारोपी अजहर मलिक के दूसरे साथी के बारे में पुलिस को कुछ नहीं पता चल सका है।
उल्लेखनीय है कि तीन जून की रात्रि में तिलवाडी निवासी रोहित नेगी की किसी बात पर मुजफ्फरनगर निवासी अजहर मलिक से फोन पर कहासुनी हो गयी जिसके बाद जब रोहित कार में अपने मित्रों के साथ घर की तरफ जा रहा था तभी अजहर अपने साथी के साथ मोटरसाईकिल में वहां पहुंचा और उसने सामने से फायर कर दिया और गोली रोहित की गर्दन पर जा लगी। उसके साथी उसको लेकर ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। रोहित नेगी की हत्या की खबर सुनते ही आसपास के ग्रामीण वहां पर एकत्रित हो गये और हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के अगले दिन चार जून को डीबीआईटी कॉलेज चैक पर झाझरा, सुद्धोवाला, भाऊवाला, तिलवाडी, डूंगा से बडी संख्या में युवक पहुंचे और उन्होंने वहां पर जमकर प्रदर्शन कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बडी संख्या में युवकों के एकत्रित होने की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर भी वहां पहुंच गये। एसएसपी अजय सिंह ने भीड को आस्वासन दिया कि शीघ्र ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं गुरूवार को एसएसपी एसटीएफ नवनीत भूल्लर ने सम्पर्क करने पर बताया कि इस मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की भी टीमें गठित कर ली गयी हैं। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की टीमें मुजफ्फरनगर सहित अन्य जनपदों में हत्यारोपियों की तलाश में लग गयी है। उन्होंने कहा कि एसटीएफ हर पहलु पर जांच कर रही है और शीघ्र ही हत्यारोपियों व उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। अभी तक पुलिस व एसटीएफ अजहर के दूसरे सहयोगी का पता लगाने में नाकाम रही है। क्योंकि अभी तक पुलिस को यह भी नहीं पता कि अजहर का दूसरा साथी मुजफ्फरनगर का है या वह स्थानीय युवक था। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है जिसके लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। उसके बाद भी पुलिस दो दिन में अजहर के दूसरे साथी के बारे में कुछ पता नहीं कर सकी है।

Post navigation

हरिद्वार गैंगरेप: खुलेगा कलयुगी मां पूरा राज, सबूत जुटाने वृंदावन, आगरा जाएंगी पुलिस टीमें
नए भारत का नया राष्ट्रवाद और विदेशी सामानों के बहिष्कार का आह्वान

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home