Skip to content
  • Fri. Oct 30th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

उत्तराखंड: कैनाइन डिस्टेंपर सक्रमण से 200 से ज्यादा डॉग्स बीमार

Byjansamvad bureau

May 20, 2025 #वायरस

नैनीताल। जिले के रामनगर में डॉग्स कैनाइन डिस्टेंपर वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। रामनगर पशु चिकित्सालय के डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में यह वायरस न सिर्फ पप्पियों, बल्कि 4-5 साल के एडल्ट डॉग्स को भी अपनी चपेट में ले रहा है। डॉ. राजीव के अनुसार, पहले माना जाता था कि कैनाइन डिस्टेंपर सिर्फ छोटे डॉग्स को प्रभावित करता है, लेकिन अब वायरस का पैटर्न बदल चुका है। पिछले एक महीने से रामनगर क्षेत्र में लगातार 4-5 मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। वहीं रामनगर में 200 से ज्यादा डॉग्स इस बीमारी से संक्रमित मिले हैं।
पशु चिकित्सक राजीव कुमार ने बताया कि कैनाइन डिस्टेंपर एक वायरल बीमारी है और इसका कोई निश्चित इलाज नहीं है। इसका सिर्फ एक ही उपाय है, समय पर वैक्सीनेशन, शुरुआती लक्षण रेस्पिरेटरी सिस्टम (श्वसन तंत्र) पर असर डालते हैं। बाद में यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (पाचन तंत्र या आहार नली का हिस्सा) और अंत में नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है। कई बार डॉग्स खांसी, बुखार  का निशाना बन जाता है। लेकिन तब तक बीमारी अंतिम स्टेज में पहुंच चुकी होती है, जिसके बाद इलाज करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इस बीमारी के लक्षण अक्सर रेबीज से मिलते-जुलते हैं, जिससे कई पैट ओनर्स भ्रमित हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि जैसे-तेज बुखार, खांसी, नाक से बहाव, और सबसे गंभीर स्थिति में नर्वस सिस्टम पर असर, इसी भ्रम के चलते लोग कई बार गलत इलाज की ओर रुख करते हैं। जब तक कोई प्रमाणित वेटरनरी डॉक्टर यह पुष्टि ना कर दें कि मामला रेबीज का है या कैनाइन डिस्टेंपर का, तब तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए. यह भ्रम सिर्फ पालतू जानवरों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके मालिकों के लिए भी तनाव का कारण बनता है.

Post navigation

उत्तराखंड के मदरसों में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ेंगे छात्र
अंकिता भंडारी मर्डर केसः सुनवाई पूरी, 30 मई को कोर्ट सुना सकता है फैसला

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बैठक, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस

October 28, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

कम्युनिस्ट नेता एवं ‘टिहरी की जनक्रांति’ के लेखक डॉ. गिरिधर पंडित का निधन

October 25, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्टएक दिवसीय रोजगार मेले में 40 से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों ने लिया भाग

October 23, 2026 rawat sanjay

You missed

78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित

October 23, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home