Skip to content
  • Tue. Jun 9th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

विधि विधान के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट

Byjansamvad bureau

May 2, 2025 #केदारनाथ धाम

रुद्रप्रयाग,2 मई: वैदिक परमपराओं के अनुसार  बाबा केदार के कपाट शुक्रवार  सुबह 7 बजे बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस द्वव्य पल के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 15 हजार से अधिक श्रद्धालु साक्षी बने।  कपाट खुलने के समय श्रद्धालुओं ने एक साथ बाबा केदार के जयकारे से केदार घाटी को गुंजायमान कर दिया।
इससे पूर्व गुरुवार शाम बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली केदारनाथ धाम पहुंच गई थी। बाबा की डोली को केदारनाथ धाम पहुंचने के बाद भंडार गृह में विराजमान किया गया। केदारनाथ मंदिर को इस मौके पर 108 क्विंटल फूलों से भव्यता से सजाया गया। उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से जब बाबा की डोली केदारनाथ को रवाना हुई थी तो तभी से हजारों की संख्या में भक्त भी डोली के साथ चलते हुए केदारनाथ पहुंच गए। सीएम धामी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रसन्नता जताई। सीएम धामी ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी की ओर से बाबा केदारनाथ की पहली पूजा संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं। इस पावन अवसर पर वे सभी देशवासियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हैं। सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ की यात्रा कठिन होती है. उनकी सरकार ने यात्रा को आसान बनाने के लिए काफी प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ के अनन्य भक्त हैं। उन्हीं के प्रयास से 2013 की आपदा के बाद पुनर्निर्माण कार्य हो सके हैं।

Post navigation

सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के समक्ष किया धरना प्रदर्शन
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में यूसीसी पर कार्यशाला में सीएम धामी ने की शिरकत

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home