Skip to content
  • Sat. Apr 25th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के समक्ष किया धरना प्रदर्शन

Byjansamvad bureau

May 2, 2025 #सहकारी समितियां


देहरादून,4 मई शुक्रवार को पूरे प्रदेश के सहकार बंधुओं ने प्रदेश की राजधानी देहरादून स्थित सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कॉ-ऑपरेटिव सोसाइटी आम चुनाव 2025 की प्रक्रिया में हो रही असहनीय देरी के खिलाफ तीखा रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राधिकरण को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें 12 मई तक सहकारी सोसाइटी आम चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि 12 मई  तक चुनाव तिथि घोषित नहीं की जाती, तो सहकार बंधु प्राधिकरण कार्यालय में तालाबंदी करने और अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन सहकारी समितियों के लाखों सदस्यों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और प्राधिकरण की निष्क्रियता के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक है। प्रदर्शन में हजारों सहकार बंधुओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने प्राधिकरण की उदासीनता के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। सौंपे गए ज्ञापन में साफ कहा गया कि प्राधिकरण की निष्क्रियता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि 12 मई तक चुनाव तिथि घोषित नहीं हुई, तो सहकार बंधु प्राधिकरण के खिलाफ कड़ा कदम उठाएंगे, जिसमें कार्यालय में तालाबंदी और अनिश्चितकालीन धरना शामिल है।
इस मौके पर जिला सहकारी बैंक टिहरी  के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कहा की टिहरी गढ़वाल की सहकारी समितियां प्राधिकरण की लापरवाही का शिकार हो रही हैं। उनके लाखों सदस्य अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित हैं।  इस मोके पर   नरेंद्र सिंह रावत निवर्तमान अध्यक्ष पौड़ी, निवर्तमान निदेशक सुनील हनुमंती  बसंत सिंह कठेत. जे पी चंद, नरेश नेगी,   सतपाल कलोडा, डॉ विजय लक्ष्मी, रोशनी राणा कुलदीप कठेत  टिका राम भट्ट  रणधीर बिष्ट एवं कई समितियां के सरपंच एवं सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे।

Post navigation

जिला प्रशासन ने तीन दिन में 87 हे0 जमीन निकालकर सुलझा दी जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट विस्तारीकरण की वर्षों पुरानी गुत्थी।
विधि विधान के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home