Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

महगी कॉपी किताब बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, तीन दुकानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Byjansamvad bureau

Mar 30, 2025 #जुर्म

30 मार्च 2025, देहरादून, स्कूलों की मिलीभगत से महंगे दामों पर कॉपी किताबें बेचने और अभिभावकों को आर्थिक रूप से अनावश्यक परेशान करने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने टीम बनाकर कितावों की दुकानों पर छापेमारी की।  छापेमारी के दौरान बिल समेत कई खामियां पाई गई। जिन दुकानों में खामियां मिली, उनकी बिल बुक जब्त कर ली गई है। छापेमारी के दौरान तीन दुकानों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। साथ ही प्रशासनिक टीम ने पुस्तक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि एसजीएसटी की कार्रवाई पूरी होने तक संबंधित दुकान संचालित नहीं होगी।
प्रशासनिक टीम ने छापेमारी के दौरान सुभाष रोड स्थित ब्रदर पुस्तक भंडार, डिस्पेंसरी रोड स्थित नेशनल बुक डिपो, राजपुर रोड पर स्थित यूनिवर्सल बुक डिपो पर एक साथ छापेमारी की। इन दुकानों पर जीएसटी की चोरी पकड़ी गई। साथ ही बड़े मूल्य पर किताबें बेचने, बिना बिल के किताबें नोटबुक और अन्य सामान बेचने, जीएसटी की चोरी, बिना बार कोडिंग के किताबें बेचने आदि शिकायतों पर यूनिवर्सल बुक हाउस की सभी बिल बुक सीज की गई। साथ ही बिना बार कोडिंग वाली किताबें सीज कर दी गई। इसके साथ ही एसजीएसटी की जांच शुरू कराई गई है। टीम ने बिल बुक जब्त कर ली है और जांच पूरी होने तक दुकान संचालित नहीं होगी। इसके अलावा एसडीएम ने छापेमारी अभियान में बड़े हुए मूल्य पर किताबें बेचने, बिना बिल के किताबें नोटबुक और अन्य सामान बेचने जीएसटी की चोरी, बिना बार कोडिंग के किताबें बेचने आदि शिकायतों के क्रम में यूनिवर्सल बुक हाउस की सभी बिल बुक सीज कर ली हैं और बिना बार कोडिंग वाली किताबें सीज कर कार्रवाई की गई।
देहरादून के जिलाधिकारी  सविन बंसल ने बताया कि    पिछले कई दिनों से अभिभावकों की शिकायती मिल रही थी कि स्कूल संचालक कॉपी किताबों की खरीद निर्धारित दुकानों से करने के लिए दबाव बना रहे हैं. दुकानदार भी मनमाने दाम पर किताब कॉपियों का सेट बेच रहे हैं। इस मामले का संज्ञान में लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एसडीएम की चार टीमों ने अलग-अलग दुकानों पर कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि अलग-अलग दुकानों पर छापे में अवैध लेनदेन, ओवर रेटिंग टैक्स चोरी समेत कई कमियां मिली है। ब्रदर पुस्तक भंडार, नेशनल बुक डिपो और यूनिवर्सल बुक डिपो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बिल बुक स्टॉक रजिस्टर सीज कर दिया गया है।

Post navigation

छात्र पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पांच अन्यों की तलाश जारी
संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर आक्रोश फैला, लोगों ने लगाया जाम

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home