Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

छात्र पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पांच अन्यों की तलाश जारी

Byjansamvad bureau

Mar 30, 2025 #हत्या

30 मार्च 2025, हरिद्वार, ज्वालापुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मौका पाकर पांच अन्य भागने में कामयाब रहे। जिन्हे पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर ज्वालापुर सराय रोड पर बी. फार्मा तृतीय वर्ष के छात्र उज्जवल पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में लाठी-डंडों से हमला किया था। इससे पहले की कोई उसे बचाने का प्रयास करता, हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। उज्जवल मूल रूप से कैराना शामली उत्तर प्रदेश का निवासी है। भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से दहशत फैल गई थी। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने तत्काल आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए थे। देर रात सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट और उनकी टीम ने ज्वालापुर जटवाड़ा पुल के समीप नहर पटरी मार्ग पर हमलावरों की घेराबंदी करते हुए पकड़ने का प्रयास किया। तभी हमलावरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में निष्कर्ष त्यागी  निवासी आईटीबीपी 22 बटालियन तिगड़ी कैंप नई दिल्ली के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। जबकि उदयराज, निवासी न्यू अशोक पुरी थाना कंकडखेडा मेरठ को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उनके कई साथी भागने में कामयाब रहे। घायल निष्कर्ष त्यागी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी समेत कई अधिकारियों ने पहले मुठभेड़ स्थल का जायजा लिया और फिर जिला अस्पताल पहुंचकर घायल निष्कर्ष त्यागी से पूछताछ की। पूछताछ में यह सामने आया कि निष्कर्ष त्यागी और उदय राज दोनों के पिता आइटीबीपी दिल्ली में हैड कांस्टेबल हैं। सभी आपस में दोस्त हैं और घूमने फिरने का इरादे से स्कॉर्पियो में हरिद्वार पहुंचे थे। उनके कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद हुई हैं। देर रात तक फरार हमलावरों की तलाश चल रही है।

Post navigation

अपर पुलिस महानिदेशक ने की समीक्षा बैठक, दिये निर्देश
महगी कॉपी किताब बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, तीन दुकानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home