Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

अपर पुलिस महानिदेशक ने की समीक्षा बैठक, दिये निर्देश

Byjansamvad bureau

March 30, 2025 #प्रसंग में

30 मार्च 2025, नैनीताल, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की।
डॉ. वी. मुरुगेशन अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा आज कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में जनपद नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होने सर्किलों में घटित विशेष अपराधों की समीक्षा की और सभी को अपराधों का सफल अनावरण करने के निर्देश दिए गए।
उन्होने क्षेत्राधिकारियों को आवंटित विवेचनाओं की समीक्षा की गई, साक्ष्य संकलन व अन्य आवश्यक कार्यवाही के आधार पर सफल अनावरण करने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें, जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरे। निष्पक्ष होकर विवेचनाओं और जांचों का निस्तारण करें। उन्होने कहा कि केस डायरी का अवलोकन करें। नियमित रूप से अर्दली रूम लेकर अधीनस्थों को आवंटित दायित्वों का सफल निष्पादन करें। सभी सर्किल अधिकारी अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी और दायित्वों पर गंभीरता पूर्वक ध्यान दें, अधीनस्थ थानों का प्रभावी पर्यवेक्षण करें। कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, जनता के पुलिस पर विश्वास को सुदृढ़ करें। विभागीय कार्यवाही और प्रारंभिक जांचों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। क्राईम ड्राइव अभियान की समीक्षा की गई, सभी को अभियान में सकारात्मक परिणाम हासिल करने के निर्देश दिए गए। वांछित/ईनामी अपराधियों की धरपकड़ की जाय। वांछित अपराधियों के विरुद्ध ईनाम घोषित की कार्यवाही करें। गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई पूर्ण कर लें, जनपद प्रभारी इसका फॉलोअप लें। कुर्की/वारंट की शतप्रतिशत तामिली और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाय अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। सभी सर्किल अधिकारी निरीक्षण की कार्यवाही पूर्ण कर लें, थानों में लंबित मालों का निस्तारण कर लिया जाय। समीक्षा गोष्ठी के दौरान रिद्धिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल, मणिकांत मिश्रा एसएसपी उधम सिंह नगर, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी समेत नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के सभी अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

बेकाबू डंपर ने दंपती को रौंदा
छात्र पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पांच अन्यों की तलाश जारी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home