Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव

Byjansamvad bureau

Mar 28, 2025 #उत्तराखंड

28 मार्च 2025, देहरादून, आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। आनंद वर्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो 31 मार्च को वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के रिटायरमेंट के बाद उत्तराखंड के मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।
 शुक्रवार को आईएएस आनंद वर्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव बनाने की घोषणा हो गई है। लंबे समय से नए मुख्य सचिव को लेकर कयासबाजी पर भी इसके साथ ही विराम लग गया है। हालांकि आईएएस अफसर आनंद बर्धन का चयन पहले ही करीब-करीब तय माना जा रहा था। इसके पीछे की वजह उत्तराखंड में उनका सबसे सीनियर आईएएस होना था।
 उत्तराखंड की वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को खत्म हो रहा है। इस तरह सरकार ने उनके रिटायरमेंट से चार दिन पहले ही नए मुख्य सचिव की घोषणा कर दी है। 31 मार्च को राधा रतूड़ी के रिटायरमेंट के साथ ही आनंद वर्धन एक अप्रैल से उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी के सबसे बड़े बॉस बन जाएंगे। आनंद वर्धन उत्तराखंड में आईएएस कैडर के सबसे सीनियर अधिकारी हैं। अभी वो शासन में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। खास बात यह है कि राज्य में इस समय केवल एक एसीएम स्तर का अधिकारी मौजूद है। ऐसे में सरकार के पास भी मुख्य सचिव पद पर किसी दूसरे नाम के तौर पर विकल्प नहीं था।

Post navigation

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, महिला की मौत, पांच अन्य गंभीर
अस्पताल में खुशियां लेकर भड़के कुमाऊं कमिश्नर, दिए तत्काल सफाई के निर्देश

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home