Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

चोरी के गहने सहित किया गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

March 26, 2025 #जुर्म

26 मार्च 2025, देहरादून, पुलिस ने चोरी की ज्वैलरी के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती कंचन थापा पत्नी वरदान थापा निवासी बेल रोड, सोसाइटी एरिया नजदीक तुलसी विहार भारूवाला ग्रांट ने थाना क्लेमनटाउन पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि वह 07 मार्च 25 को अपने परिजनों के साथ वृन्दावन दर्शन के लिये गयी थीं। जब वापस लौटी तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था तथा घर के अन्दर रखी अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। चोरों के द्वारा अलमारी में रखी गयी नगदी तथा ज्वैलरी को चोरी कर लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल व उसके आसकृपास के सीसीटीवी कैमरों को चौक करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये लोगों की अध्यतन स्थिति का सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनके कब्जे से पुलिस टीम को घटना में चोरी की गई ज्वैलरी व नगदी बरामद हुई थी। उनसे पूछताछ में घटना में शामिल 02 अन्य आरोेपी अकरम तथा मुन्तजिर का नाम प्रकाश में आया था, जो घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जानकारी एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी तथा घटना में शामिल अकरम अली पुत्र मौसम अली को गत दिवस छुटमलपुर बाईपास पर अंडरपास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी बरामद हुई। पूछताछ में अकरम अली द्वारा बताया की वह वर्तमान में होटल ढाबों में खाना बनाने का काम करता है तथा अपने साथी शाकिब व मुंन्तजिर के साथ मिलकर देहरादून की आवासीय कॉलोनियों में बन्द घरों की रेकी कर मौका देखकर चोरी की घटनाओं को अजांम देते हैैं। उसके द्वारा पूर्व में भी सहारनपुर तथा देहरादून के अलगकृअलग थाना क्षेत्रों में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिनमें वह व उसके साथी सहारनपुर तथा देहरादून से जेल जा चुके हैं। अभियुक्त अकरम पूर्व में थाना रायपुर से हत्या के मुकदमें में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Post navigation

महिला कांग्रेसियों का सीएम आवास कूचयूसीसी, महंगाई सहित अनेक मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन
घर में घुसकर महिलाओं से लाखों की लूट

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home