Skip to content
  • Wed. Jun 17th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

28 मई को साधु राम इंटर कॉलेज कांबली में विधायक की अध्यक्षता में विशाल बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा

Byjansamvad bureau

Mar 24, 2025 #साधु राम इंटर कॉलेज कांबली

साधु राम इंटर कॉलेज कांबली में 28 मार्च को विधायक की अध्यक्षता में लगेगा वृहद बहुउदेशीय शिविर।
सेवा, सुशासन और विकास के 03 साल पूरे होने पर मौके पर बनेंगे प्रमाण पत्र, आधार कार्ड।
बहुउदेशीय एवं चिकित्सा शिविर को लेकर एसडीएम ने विभागों के साथ बैठक।
स्टॉल लगाकर आम जनता को लाभान्वित करने के दिए गए निर्देश।

24 मार्च 2025, सरकार के तीन साल पूरे होने के परिपेक्ष्य में 28 मार्च को क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर की अध्यक्षता में साधु राम इंटर कॉलेज कांबली, जीएमएस रोड, देहरादून में जन सेवा कार्यक्रम के तहत वृहद बहुउदेशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर सोमवार को उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने तहसील सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में उपयोगी स्टॉल लगाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। चिकित्सा शिविर में जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य जांच हेतु पूरी व्यवस्था की जाए। लोगों के आय, जाति, स्थायी आदि प्रमाण पत्र के साथ ही आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड मौके पर निर्गत किए जाए। आम जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं से आच्छादित करें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

बदमाशों ने कार बुक कराई, दून पहुंचे और लूटकर फरार हो गए, चालक की तहरीर पर केस दर्ज
सर्वश्रेष्ठ कृषकों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home