Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

बदमाशों ने कार बुक कराई, दून पहुंचे और लूटकर फरार हो गए, चालक की तहरीर पर केस दर्ज

Byjansamvad bureau

March 24, 2025 #प्रसंग में

24 मार्च 2025, देहरादून, थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत बालावाला में पानीपत से बुक कर लाई गई कार को यात्री बनकर आ रहे दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूट लिया। जिसके बाद चालक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू की। लेकिन कार लेकर भागे बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने कार चालक की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
कार चालक इमरान मसूद निवासी गाजियाबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शिव कुमार गुप्ता की टैक्सी चलाता है। कार ओला, उबर ओर रेपिडो में रजिस्टर्ड है। बीते दिन दो व्यक्तियों ने पानीपत से देहरादून के लिए कार बुक की। वह दोनों व्यक्तियों को पानीपत से सहारनपुर वाले रास्ते से आईएसबीटी होते हुए रायपुर पहुंचा।  दोनों व्यक्तियों ने नथनपुर बालावाला में कार रुकवाई और जबरन उसे कार से बाहर उतार दिया। उसके बाद कार लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार अज्ञात दोनों के खिलाफ थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसपी देहात जया बलूनी ने बताया है कि बदमाशों ने बालावाला से दोनाली रायपुर मार्ग पर वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित इमरान ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो वह दो युवकों को पानीपत से देहरादून ला रहा था। उन्हांेने बताया कि जिस रूट से चालक आना बता रहा है। वहां के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है।

Post navigation

डोईवाला टोल प्लाजा पर कार और ट्रक में भीषण टक्कर, दो की मौत
28 मई को साधु राम इंटर कॉलेज कांबली में विधायक की अध्यक्षता में विशाल बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home