Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

घर में चोरी करने वाले दो चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया

Byjansamvad bureau

Mar 22, 2025 #चोरी

22 मार्च 2025, देहरादून, बंद मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के   कब्जे से चोरी किया गया लगभग पांच लाख रूपये का सामान बरामद किया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली डोईवाला पर दलवीर सिंह निवासी ग्राम खैरी द्वारा मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह किसी कार्य से अपने परिवार के साथ बाहर गये थे, इस दौरान किसी ने उसके घर मे घुसकर अलमारी तोडकर घर में रखे नगद 40 हजार रुपये और कीमती ज्वैलरी चोरी कर लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे तथा चोरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई।
घटना स्थल के आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस टीम द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा सौंग नदी पुल के पास तलाशी अभियान  के दौरान शिवम पुत्र भूरा कुमार तथा साहिल पुत्र चमन सिंह को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 05 लाख रूपये मूल्य की ज्वैलरी तथा 40 हजार रूपये नगद बरामद किये गए। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनो गांव/मौहल्लों में फेरी लगाकर चादर/कपडे आदि बेचने का कार्य करते हैं। फेरी के काम से गांव/मौहल्लों में घूमने के दौरान वे दोनों रैकी करते हुए बन्द घरो को चिन्हित करते है एवं मौका देखकर चिन्हित किये गए घरो मे चोरी की घटनाओ को अंजाम देते है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Post navigation

पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 13 दुपहिया वाहन बरामद
जूनियर इंजीनियर से मारपीट के मामले में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home