Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

डिजिटल अरेस्ट घोटाले का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

March 8, 2025 #जुर्म

10 मार्च 2025, देहरादून, आम लोगों को डराकर उन्हे डिजिटर अरेस्ट करने झांसा देने वाले मास्टर माइण्ड को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि जीएमएस रोड देहरादून निवासी एक पीडित द्वारा साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर आकर तहरीर देकर बताया गया कि उनके मोबाइल नम्बर पर अनजान नम्बर से एक कॉल आयी जिसने स्वयं को डीएचएल कूरियर कंपनी से बताकर कहा कि उनके नाम के पार्सल को मुंबई सीमा शुल्क ने पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और एमडीएमए जैसी अवैध वस्तुओं के कारण जब्त कर लिया है तथा उक्त कॉल को कथित मुंबई क्राइम ब्रांचकृअंधेरी से बात करने के लिये कर दिया गया फिर उसे किसी तथाकथित पुलिस वाले से जोड़ा गया, जिसने व्हाट्सएप कॉल कर पार्सल के बारे में पूछताछ की और वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी बनकर 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तारी का डर दिखाकर वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी वारंट एवं भारत के सर्वाेच्च न्यायालय का एक नोटिस दिखाया व उसे पूछताछ के लिये मुंबई पुलिस स्टेशन आने अथवा वीडियो कॉल पर ही अपना पक्ष रखने का विकल्प दिया गया। इन लोगों के द्वारा शिकायतकर्ता से उसके दिन भर की गतिविधियों की जानकारी ली और उसे कहीं भी यात्रा न करने के लिए भी कहा गया। शिकायतकर्ता द्वारा इनके षडयंत्र में फंसकर जेल जाने के डर से यह बात किसी से साझा नहीं की व दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 को दोपहर 02.00 बजे से 24 घंटे वीडियो/ऑडियो कॉल की निगरानी में डिजिटल रुप से निगरानी में अवरुद्ध रहा। जब तक शिकायतकर्ता को इस घोटाले की जानकारी हुई तब तक इन लोगों के द्वारा शिकायतकर्ता को विभिन्न तरीकों से अपने जाल में फंसाकर व बताये गये बैंक खातों में पैसा जमा कराने हेतु डरा धमकाकर मजबूर कर यह बताते हुये कि किसी भी अवैध लेनदेन को ट्रैक करने के लिए निगरानी खाते हैं और ये 24कृ48 घंटों में मेरे खाते में वापस कर दिए जाएंगेे। उनसे 32,317,98 लाख रुपये ट्रांसफर कराकर धोखाधडी को अंजाम दे दिया गया। उनसे ट्रांजैक्शन कराने के बाद इन लोगों ने शिकायतकर्ता को यह भी धमकी दी कि उच्च अधिकारी और अधिक जांच करना चाहते हैं और शिकायतकर्ता की सभी संपत्तियों को फ्रीज करा देंगे और सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली के नाम पर 2 दिनों के भीतर 10,50,000/कृ रुपये और मांगे। तब शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि वह इस घोटाले का शिकार हो गया है तथा यह पैसा इस तरह से वापस नहीं आने वाला है। तब शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस में घटना की सूचना दी गयी। एसटीएफ द्वारा इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को चिन्ह्ति किया गया एवं तलाश जारी करते हुये कई स्थानों पर दबिश दी गयी, आरोपी अत्यंत शातिर था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। किन्तु आखिरकार साईबर पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुये अभियोग में संलिप्त मुख्य आरोपी दीपक कुमार वर्मा को आजादनगर सूदना, डाल्टगंज शहर, जिला पलामू, झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से पीड़ित के साथ धोखाधडी में प्रयुक्त बैंक खाते के एसएमएस अलर्ट नं. सहित 2 मोबाईल फोन, सम्बन्धित चेक बुक, आधार कार्ड आदि बरामद हुआ।

Post navigation

छोटे हाथी और कार की टक्कर में एक की मौत
देर रात स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home