Skip to content
  • Mon. Sep 7th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

छोटे हाथी और कार की टक्कर में एक की मौत

Byjansamvad bureau

Mar 7, 2025 #हादसा

10 मार्च 2025, नैनीताल, रामनगर-काशीपुर नेशनल हाईवे-309 पर बसई गांव के पास एक कार और छोटा हाथी वाहन के बीच जोरदार टक्कर होने से कार सवार दिल्ली के रहने वाले युवक की मौत हो गई, जबकि उसके अन्य साथी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।  इस हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि रामनगर के ग्राम बसई के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कार में सवार दिल्ली निवासी मलकीत सिंह गंभीर रूप से घायल था, जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मलकीत सिंह निवासी शाहदरा, दिल्ली के रूप में हुई है। कार में अन्य लोग भी थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।
 जैसे ही हादसे की खबर दिल्ली में मृतक के परिजनों को दी गई, वो तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post navigation

मुख्य सचिव ने महिला सशक्तिकरण योजनाओं के निष्पादन ऑडिट के निर्देश दिए
डिजिटल अरेस्ट घोटाले का मास्टर माइंड गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home