Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

युवक को गोली मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Mar 10, 2025 #जुर्म

9 मार्च, 2025, हल्द्वानी, कोतवाली क्षेत्र जजी कोर्ट के सामने युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में  पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है।  फायरिंग मामले में गंभीर रूप से घायल हनी प्रजापति की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसको एम्स ऋषिकेश भेजा है।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपी की धर पकड़ के लिए टीम गठित की। पुलिस की टीम ने मुखानी थाना के बासनी क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच पड़ताल और आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि गोली मारने वाला मुख्य आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके ऊपर हल्द्वानी कोतवाली में हत्या का प्रयास, बलवा, छेड़छाड़ सहित 16 मामले पंजीकृत है।
एसएससी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया गोली मारने वाला आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली की पत्नी पिछले महीने हुए नगर निगम चुनाव में पार्षद पद की प्रत्याशी के लिए खड़ी हुई थी। चुनाव के दौरान हनी प्रजापति से आरोपी का विवाद भी हुआ। इसके बाद से आरोपी सुमित बिष्ट हनी प्रजापति को मारने का प्लान बना रहा था। रविवार रात जजी कोर्ट के सामने हनी प्रजापति के सिर में गोली मार दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे कब्जे से 32 बोर का एक अवैध तमंचा और फायरिंग के दौरान प्रयोग की गई कार भी बरामद की।
इसके अलावा पूरे घटना में दो अन्य लोगों का भी नाम भी सामने आ रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना में अगर उनका भी नाम शामिल होना पाया जाता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए आरोपी सुमित बिष्ट के ऊपर हल्द्वानी कोतवाली में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

Post navigation

सिद्धार्थ अग्रवाल फिर बने भाजपा महानगर अध्यक्ष
जन सेवा सुशासन के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने मौके पर किया जन समस्याओं का निराकरण

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home