Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मामले पर प्रतिनिधि मंडल करेगा राज्यपाल से मुलाकात : भुवन कापड़ी

Byjansamvad bureau

Aug 17, 2024 #10% क्षैतिज आरक्षण

देहरादून, 17 अगस्त: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच ने राज्य आंदोलनकारियों को राज्याधीन सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण और चिन्हीकरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की माँग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के क्रम में धरना आज सत्रहवें दिन व क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा।

आज धरने को समर्थन देने शहीद स्मारक पहुंचे खटीमा विधायक व नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि उन्हें बेहद अफसोस है पिछले 5 महीनों से उन लोगों का एक्ट राजभवन में लंबित पड़ा हुआ है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि पूरे सदन में सर्वसम्मति से पास हुआ निर्णय मुख्यमंत्री राजभवन से पास क्यों नहीं करवा पा रहें हैं, यह तो सीधे-सीधे विद्यायिका के अधिकारों पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उनका एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मुलाकात कर इसकी वस्तुस्थिति का पता करेगा कि आख़िर यह क्योंकर रोका हुआ है।

आज क्रमिक अनशन में बैठने वालों में 1.नरेंद्र ध्यानी, हरबर्टपुर 2.पंकज रावत,उत्तरकाशी 3.खुशपाल सिंह परमार, व उनके समर्थन में धरने में बैठने वालों में रामकिशन, राजवीर सिंह परमार जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, क्रांति अभिषेक बिष्ट, सुनीता ठाकुर, क्रांति कुकरेती, देवेश्वरी रावत, शांति शर्मा, सुभागा फर्शवान,जगदीश चंद्र पंत, शैलेंद्र सिंह, विकास रावत, सावित्री शर्मा, बीना रानी, हरिओम ओमी, माया डिमरी, प्रभात डंडरियाल,सुरेंद्र सिंह असवाल, सुरेंद्र पवार जगमोहन सिंह पवार, विजयपाल सिंह राणा, सुधीर नारायण मिश्रा, दुर्गा बहादुर क्षेत्री,विनोद असवाल,राजेंद्र प्रधान,ललित मोहन गैरोला, सुरेंद्र कुकरेती,प्रांजल नौटियाल, शिवराज सिंह रावत, अंबुज शर्मा, सुरपाल चौहान आदि थे।

क्या हुआ इससे पहले जानने के लिये नीचे दिए लिंक को टच करें .

आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र जुगराण का अल्टीमेटम: सरकार 31 अगस्त तक पूरा करे आंदोलनकारियों से किया वादा

Post navigation

आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र जुगराण का अल्टीमेटम: सरकार 31 अगस्त तक पूरा करे आंदोलनकारियों से किया वादा
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय व स्पैक्स संस्था मिल कर लोगों को कौशल विकास के माध्यम से बनायेंगे स्वावलंबी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home