Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

केदारनाथ मार्ग पर अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंसे हुए हैं

Byjansamvad bureau

Aug 2, 2024 #भारी बारिश

चमोली, 2 जुलाई: केदारघाटी में बारिश और भारी भूस्खलन के बीच कहां-कहां कितने श्रद्धालु फंसे हुए हैं तथा कितना जान-माल का नुकसान हुआ है इसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं है। बस एक बात सही है कि गौरीकुंड, लिनचोली, भीमबली, महाबली सहित अनेक स्थानों पर अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंसे हुए हैं जिन्हें वैकल्पिक पैदल मार्ग और वायु सेना के हेलीकॉप्टरों चिनकू और एमआई-17 से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
चमोली के गोचर हवाई पटृी से सेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा आज सुबह रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, लेकिन 13 लोगों को लाने के बाद एमआई-17 आधे रास्ते से ही वापस लौट आया। चर्चा होने लगी की रेस्क्यू अभियान को बंद कर दिया गया है, लेकिन राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि रेस्क्यू अभियान बंद नहीं किया गया है बल्कि खराब मौसम के कारण रोका गया है। उन्होंने बताया कि पैदल मार्गों पर फंसे यात्रियों को एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवान रेस्क्यू करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ हाईवे के अलावा अन्य सभी मार्ग खुले हुए हैं।
कहां कितने यात्री फंसे हुए हैं इसकी कोई पुख्ता जानकारी इसलिए नहीं मिल पा रही है क्योंकि संचार सेवा भी ठप हो गई है, लेकिन अभी भी डेढ़ से दो हजार यात्रियों के विभिन्न स्थानों पर फंसे होने की बात कही जा रही है। उधर शुक्रवार सुबह रुद्रप्रयाग बाजार से आगे फिर भारी भूस्खलन की तस्वीर भी सामने आई हुई है। प्रशासन का कहना है कि यात्री फंसे हुए तो है लेकिन सभी सुरक्षित हैं।
उधर मौसम विभाग द्वारा कहा गया है कि उत्तरकाशी को छोड़कर जहां कि ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, के अलावा पहाड़ पर अन्य स्थानों पर बारिश कम होने की संभावना है जबकि देहरादून, चमोली, बागेश्वर तथा रुद्रप्रयाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। केदार घाटी में जब तक रेस्क्यू अभियान पूरा नहीं हो जाता तथा रास्तों को ठीक नहीं कर लिया जाता है तब तक यात्रा को स्थगित रखें जाने की बात कही गई है।

Post navigation

आंदोलनकारी संयुक्त मंच का धरना दूसरे दिन भी जारी
कांवड़ यात्रा का समापन जाते-जाते फिर कांवड़ियों कर गई बवाल, पुलिसकर्मी घायल

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home