Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

आंदोलनकारी संयुक्त मंच का धरना दूसरे दिन भी जारी

Byrawat sanjay

Aug 2, 2024 #10% क्षैतिज आरक्षण

प्रवर समिति की 9 बैठकों के बाद विधानसभा से पारित यह विधेयक 5 माह से राजभवन में लंबित है। यदि विधेयक में कोई खामी है तो राजभवन को वह कमी उजागर करनी चाहिए इस तरह से रोक के रखने से तो सरकार की मंशा पर संदेह पैदा होता है : सुरेंद्र कुकरेती

देहरादून, 2 अगस्त: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच ने राज्य आंदोलनकारियों को राज्याधीन सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण और, चिन्हीकरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की माँग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना आज दूसरे दिवस भी जारी रहा।

आज धरनास्थल पर पहुंचे उक्रांद के संरक्षक और वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रवर समिति की 9 बैठकों के बाद विधानसभा से पारित यह विधेयक 5 माह से राजभवन में लंबित है। यदि विधेयक में कोई खामी है तो राजभवन को कमी उजागर करनी चाहिए इस तरह से रोक के रखने से तो सरकार की मंशा पर संदेह पैदा होता है। उन्होंने सभी आंदोलनकारी शक्तियों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि एकजुट रहोगे तभी सरकारें बात सुनेगी नहीं तो सिवाय आश्वासनों के कुछ नहीं मिलने वाला।

राज्य आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि कई बार आश्वासन देने के बाद मुख्यमंत्री अपने वचन पर खरे नहीं उतरे, इससे प्रदेश में मुखिया की साख कम होती है। उन्होंने कहा कि अबकी बार जब तक 10% का विधेयक राजभवन से पास हो कर लागू नहीं ही जाता आंदोलनकारी यहां से उठने वाले नहीं हैं।

आज धरने पर बैठने वाले में टिहरी से हरिओम ओमी,जबर सिंह पावेल, बलबीर सिंह नेगी, उक्रांद से प्रमिला रावत, शिवराज सिंह रावत, दिनेश भारद्वाज,प्रेम नगर से लोक बहादुर थापा, प्रभात डंडरियाल, कौलागढ़ से विपुल नौटियाल, मूल निवास भू कानून के संयोजक मोहित डिमरी, प्रांजल नौडियाल, प्रमोद काला, विकास नगर से रामकिशन, अम्बुज शर्मा, क्रान्ति कुकरेती आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

10% क्षैतिज आरक्षण : मुख्यमंत्री की वादाखिलाफी के चलते सयुंक्त आंदोलनकारी मंच ने शुरू किया धरना प्रारम्भ

Post navigation

10% क्षैतिज आरक्षण : मुख्यमंत्री की वादाखिलाफी के चलते सयुंक्त आंदोलनकारी मंच ने शुरू किया धरना प्रारम्भ
केदारनाथ मार्ग पर अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंसे हुए हैं

By rawat sanjay

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home