Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

हरीश रावत ने दिया पुलिस स्टेशन में धरना

Byjansamvad bureau

July 8, 2024 #प्रसंग में

हरिद्वार, 8 जुलाई: पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को प्रदेश सरकार और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ पुलिस स्टेशन  में धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार चुनाव प्रभावित करने में लगी है, जबकि पुलिस और प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान कर रहे हैं।मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान होना है। चुनाव की तिथि की घोषणा होने के बाद से ही मंगलौर से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन और कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार व पुलिस-प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाते आ रहे हैं।सोमवार को इसके विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन, विधायक ममता राकेश, पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलौर कस्बा चैकी पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मंगलौर उपचुनाव में सरकार के इशारे पर सरकारी मशीनरी काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाने का काम किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि उनके समर्थकों को पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। पुलिस समर्थकों को पकड़कर भाजपाइयों के हवाले कर रही है। आरोप लगाया कि सरकार चुनाव को प्रभावित करने का काम कर रही है। उनके सथर्मकों को वोट न डालने की धमकी दी जा रही है। कहा कि अगर मतदान वाले दिन कोई गड़बड़ी की गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस इसके विरोध में पूरी तरह से मुखर होगी।
वहीं, इस दौरान प्रदेश सरकार और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। उधर, मामले को देखते हुए पुलिस चैकी के अंदर और बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

Post navigation

रेलवे स्टेशन के पास व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
विकास भवन में किया प्लास्टिक बैंक की स्थापना

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home