Skip to content
  • Sat. Sep 19th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

विकास भवन में किया प्लास्टिक बैंक की स्थापना

Byjansamvad bureau

Jul 8, 2024 #प्लास्टिक बैंक

देहरादून, 8 जुलाई: सोशल डेवलपमेंट फॅार कम्युनिटीज फाउंडेशन ने विकास भवन में समुदाय आधारित प्लास्टिक बैंक की स्थापना की।
आज यहां प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की समस्याओं के समाधान के लिए सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज (एसडीसी) फाउंडेशन ने देहरादून के विकास भवन में समुदाय आधारित प्लास्टिक बैंक की स्थापना की है। जिले की मुख्य विकास अधिकारी झरना कामठान ने जिले के विकास खंडों के सहयोग से इस पहल के क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने आने वाले दिनों में जिले के ब्लॉक मुख्यालयों पर प्लास्टिक बैंकों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के महत्व पर बल दिया। विकास भवन में आयोजित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यक्रम के दौरान एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल, जो प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और उत्तराखंड के विभिन्न सतत विकास मुद्दों जैसे मुद्दों पर काम करते हैं, ने प्लास्टिक बैंक परियोजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। अनूप नौटियाल ने बताया कि उनके संगठन ने प्लास्टिक बैंक परियोजना के माध्यम से पिछले आठ महीनों में देहरादून में 140 प्लास्टिक बैंक स्थापित किए हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्तमान में एसडीसी फाउंडेशन 41 विघालयों में 25,000 से अधिक विघार्थियों के साथ प्लास्टिक बैंक संचालित कर रहा है। इसके अलावा 37 मैगी प्वाइंट, 31 छात्रावास, 7 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, 7 शोरूम, 6 विश्वविघालय, महाविघालय एवं कई अन्य संस्थानों में प्लास्टिक बैंक स्थापित किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान विकास भवन के विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने अपने विभागों द्वारा संचालित अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन एसडीसी फाउंडेशन के दिनेश सेमवाल ने किया। उन्होंने बताया कि विकास भवन में संचालित विभिन्न विभागों से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे के अलावा इस परिसर में कार्यरत सभी कार्मिकों के घरों से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे को भी इस प्लास्टिक बैंक के माध्यम से एकत्र कर रिसाइकिल किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एसडीसी फाउंडेशन के प्यारे लाल एवं गौतम भी मौजूद रहे।

Post navigation

हरीश रावत ने दिया पुलिस स्टेशन में धरना
राजधानी दून में 82 लाख की स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

Sep 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Sep 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Sep 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

September 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस

September 16, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home