Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

Byjansamvad bureau

Jul 6, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 06 जुलाई: जिलाधिकारी ने बंजारावाला, मोथोरोवाला आदि क्षेत्रों का रेखीय विभागों के साथ संचालित निर्माण कार्यों एवं वर्षा के दृष्टिगत कराये जा रहें सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी फ्लाईओवर, अजबपुर फ्लाई ओवर, मोथोरावाल, बंगाली कोठी, दून यूनिवर्सिटी,सचिवालय कालोनी, बंजारावाला आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को क्षेत्र की समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को क्षेत्रवासियों की समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंजारावाला बंगाली कोठी चौक के आगे सड़क में गड्डे  व वर्षा पानी एकत्र होने पर परियोजना प्रबन्धक यूयूएसडीए पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए युद्धस्तर पर कार्य करते हुए सड़क ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर उनके द्वारा स्वयं कार्यो का अवलोकन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मोथरोवाला का निरीक्षण करते हुए आबादी के समीप बह रहे नाली, नाले की सफाई एवं नदियों का चैनलाईज़शन करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेखीय विभागों के अधिकारियों को मानसून के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए उपकरणों सहित अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराना बाईपास हऱिद्वार रोड पर चौक नाली को खोलते हुए पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वि़द्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर जर्जर पोल हैं उनको शिफ्ट करने की कार्यवाही के साथ ही देख लें विद्युत पोल पर करंट आदि घटनाओं से निपटने के लिए विद्युत पोल,लाईन जांच ली जाएं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को चौक नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए।  

Post navigation

गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत,परिजनों ने ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया धरना
वर्षा जल जमाव की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने निकासी की व्यवस्था करी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home