Skip to content
  • Wed. Aug 5th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत,परिजनों ने ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया धरना

Byjansamvad bureau

Jul 5, 2024 #हादसा

देहरादून, 5 जुलाई: प्रेमनगर में ठेकेदार की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। उसकी दशहरा ग्राउंड में पानी से भरे गड्ढे में गिरने की मौत हो गई। बच्चा सुबह घर से खेलने के लिए निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। शाम तक बच्चे का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें बच्चा घर से निकलता हुआ दिखा, लेकिन उसके बाद अचानक गायब हो गया। पुलिस ने दशहरा ग्राउंड में बने गड्ढों में देखा तो एक गड्ढे में बच्चे का शव पड़ा मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।बच्चे की मौत के मामले में शुक्रवार को मृतक बच्चे के स्वजन ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग भी की है।
पुलिस के अनुसार, सब्जी बेचने वाले मिल कालोनी शिवपुरी, प्रेमनगर निवासी जितेंद्र कुमार का पांच साल का बेटा अधीर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं आया। कुछ समय बाद अधीर की खोजबीन शुरू हुई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अधीर के माता-पिता उसे आसपास ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग पाया। शाम तक वह खुद ही बच्चे को तलाशते रहे। जब बच्चे का कहीं पता नहीं चला तो वह रोते-बिलखते प्रेमनगर थाना पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई।
प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमें गठित कर बच्चे की तलाश शुरू की। जितेंद्र कुमार के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें बच्चा घर से बाहर निकलता दिखा, लेकिन कुछ ही दूरी से वह अचानक गायब हो गया। इसके बाद दशहरा ग्राउंड के चारों तरफ बने गड्ढों में तलाश शुरू की। सरिया से प्रत्येक गड्डे को खंगाला जा रहा था। एक गड्ढे में सरिया डालकर घुमाया गया तो बच्चे का शव ऊपर आ गया।

Post navigation

गौमुख पैदल मार्ग पर पुल टूटने से फंसे कावड़िये, रेस्क्यू जारी
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home