Skip to content
  • Thu. Jun 18th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

दून में नकली पनीर बनाने के अवैध कारखाने का भंडाफोड़

Byjansamvad bureau

Jun 29, 2024 #जुर्म

देहरादून, 29 जून: राजधानी दून के रायवाला क्षेत्र में खाघ एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां सूखी नदी के किनारे एक ऐसे पनीर बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया गया है, जिसके पास लाइसेंस नहीं था। मौके पर नकली पनीर बनाने में प्रयुक्त होने वाले एसिटिक एसिड, पाम ऑयल और अरारोट के ड्रम बरामद किए गए हैं। विभाग की टीम ने जहा मौके पर पांच सैंपल भरे है वहीं फिलहाल कारखाने को बंद कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से खाघ एंव सुरक्षा विभाग को सूचना मिल रही थी कि रायवाला क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा पनीर बनाने के अवैध कारखाने को संचालित किया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए आयुक्त खाघ सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. आर राजेश कुमार के निर्देश पर अपर आयुक्त ताजवर सिंह ने उपायुक्त आरएस रावत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। आज सुबह करीब 6 बजे टीम द्वारा उक्त सूचना के आधार पर सूखी नदी के किनारे बने पनीर के एक कारखाने पर छापेमारी की। विभाग के अभिहित अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान नकली पनीर बनाने का काफी सामान बरामद किया गया। जिसमें करीब 60 किलो एसिटिक एसिड, दो ड्रम यानी 80 किलो आरारोट और 10 लीटर पाम आयल शामिल है। बताया कि कारखाना संचालक के पास कोई लाइसेंस नहीं था। उसने सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराया हुआ था, जिसे निरस्त कर दिया गया है। मौके से बरामद पनीर के पांच सैंपल लिए गए हैं। रजिस्ट्रेशन के मुताबिक कुल 100 किलो पनीर बनाने की क्षमता इनके पास है, लेकिन मौके से करीब दो कुंतल पनीर बरामद किया गया। जिसे मौके पर हीं नष्ट कर कारखाने को बंद कर दिया गया है। नमूना रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह पनीर ऋषिकेश ही नहीं बल्कि गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति किया जाता था। इस कार्रवाई में अभिहित अधिकारी हरिद्वार एमएस जोशी, वरिष्ठ खाघ सुरक्षा अधिकारी देहरादून रमेश सिंह, दिलीप जैन, खाघ सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र नगर, बलवंत सिंह चैहान, विपिन, एफडीए विजिलेंस से संजय नेगी, योगेंद्र नेगी मौजूद रहे।

Post navigation

भारी मात्रा में डोडा पोस्त के साथ तीन गिरफ्तार
साईबर धोखाधडी के सरगना को दिल्ली से किया गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home