Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

भारी मात्रा में डोडा पोस्त के साथ तीन गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

June 29, 2024 #जुर्म

रुड़की, 29 जून: पिरान कलियर पुलिस ने  35 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया।  गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इमली खेड़ा-भगवानपुर रोड पर एक कार से डोडा पोस्त की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस इमली खेड़ा-भगवानपुर रोड हकीमपुर तुर्रा गांव सैनी ढाबा के पास पहुंची और तीन आरोपियों को कार के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर कार से 35 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त पाउडर बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अनिल कुमार उत्तराकाशी क्षेत्र से डोडा पोस्त खरीद कर यहां पर शिवकुमार और मेनपाल को बेचता था। शिवकुमार और मेनपाल ढाबे की आड़ में आसपास के लोगों को डोडा पोस्त मंहगे दामों में बेचकर ज्यादा लाभ कमाते थे। आरोपियों ने अपना नाम अनिल कुमार, शिवकुमार, मेंनपाल उर्फ मोनू बताया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया है।

Post navigation

आईटीबीपी के आईजी गुंज्याल ने मुख्य सचिव को बॉर्डर आउटपोस्ट की समस्याओं से अवगत कराया
दून में नकली पनीर बनाने के अवैध कारखाने का भंडाफोड़

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home