Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीट जीतेगी कांग्रेसः सुमित हृदयेश

Byjansamvad bureau

Jun 28, 2024 #इलेक्शन

हल्द्वानी, 28 जून: कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव को जीतने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी को नसीहत दी है। सुमित हृदयेश ने कहा है कि राजेंद्र भंडारी को पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया था और बदरीनाथ की जनता को काफी आशाएं थी। जिस समय जोशीमठ में लोगों के घरों में दरार आई थी, लोग घर छोड़ कर जा रहे थे और उस समय कांग्रेस पार्टी जोशीमठ की जनता के साथ खड़ी थी। उस समय राजेंद्र भंडारी भाजपा को सड़क से लेकर सदन तक कोष रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने जोशीमठ और बदरीनाथ के लिए कौन सा बड़ा पैकेज दे दिया है कि आज वह भाजपा के हो गए। बदरीनाथ उपचुनाव में वहां की जनता राजेंद्र भंडारी को जवाब देने जा रही है।
राजेंद्र भंडारी इससे पहले कांग्रेस से विधायक थे और उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद बदरीनाथ विधानसभा सीट दल बदल कानून के तहत खाली हो गई थी। उपचुनाव में भाजपा ने राजेंद्र भंडारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं सुमित हृदयेश ने रुड़की में हुए 13 साल की मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा के नेता इस तरह के जगह ने अपराध कर रहे हैं, लेकिन भाजपा और उसके संगठन के लोग इस पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। लेकिन इस तरह की घटना किसी और के द्वारा किए जाने पर भाजपा और उसके संगठन के लोग धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इतनी बड़ी घटना हो गई और भाजपा व संगठन पूरी तरह से चुप हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा और संगठन के लोगों में दम है तो हल्द्वानी में प्रदर्शन करके दिखाएं, जिससे भाजपा संगठन के लोगों की इंसानियत दिख सके।

Post navigation

85 लाख की स्मैक सहित चार अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार
आईटीबीपी के आईजी गुंज्याल ने मुख्य सचिव को बॉर्डर आउटपोस्ट की समस्याओं से अवगत कराया

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home