Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

85 लाख की स्मैक सहित चार अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Jun 28, 2024

चम्पावत 28 जून: नशा तस्करी में लिप्त चार अंर्तराज्यीय तस्करों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 840 ग्राम स्मैक व दो बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
नशा तस्करी का बड़ा और ताजा मामला चम्पावत जिले में सामने आया है। जिसमें पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अंभियान चला कर चार अंर्तराज्यीय नशा तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है। जिनके पास से 840 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद की गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम थाना बनवसा व एसओजी टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्करी नशीले पदार्थाे की बड़ी खेप सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसओजी टीम द्वारा क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को स्ट्रांग फार्म के पास नेशनल हाईवे पर दो बाइक सवार चार संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। संयुक्त टीम द्वारा जब उन्हे रूकने का इशारा किया गया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 840 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम मुकेश गोस्वामी पुत्र ब्रजेश कुमार निवासी ग्राम भोजपुर, थाना कटरा, जिला शाहजहाँपुर, उ.प्र., शिव ओम पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम शाहपुर खिताऊवा, निकट हनुमानमंदिर, थाना कटरा, जिला शाहजहापुर उ.प्र., रंजीत पुत्र रामदीन, निवासी ग्राम भोजपुर, निकट हनुमान मंदिर, थाना कटरा, जिला शाहजहापुर उ.प्र. व अनिल कुमार पुत्र तेज राम निवासी शाहपुर खिताऊवा, निकट हनुमान मंदिर, थाना कटरा जिला शाहजहापुर उ.प्र. बताया। बताया कि वह स्मैक शाहजहांपुर में तैयार कर पीलीभीत, चंपावत, लोहाघाट तथा अन्य पर्वतीय जगह में तथा टनकपुर और बनबसा के रास्ते नेपाल में स्मैक को ऊंचे दामों में बेचते है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। बरामद स्मैक की कीमत 85 लाख रूपये बतायी जा रही है।

Post navigation

किशोरी दुष्कर्म और हत्याकांडः महिला कांग्रेस ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव
उत्तराखण्ड विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीट जीतेगी कांग्रेसः सुमित हृदयेश

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home