Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

निदेशक यातायात ने की दून की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

Byjansamvad bureau

June 26, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 26 जून: पुलिस महानिरीक्षक/ निदेशक यातायाता मुख्तार मोहसिन ने देहरादून की यातायात व्यवस्था को दुरूस्थ करने के लिए समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये।
बुधवार को आयोजित  गोष्ठी में जनपदों में यातायात व्यवस्था के अन्तर्गत देहरादून के 54 चैराहोंध्तिराहों पर यातायात प्रबन्धन (जाम की स्थिति/सुगम यातायात की समीक्षा), बेसमेंट पार्किग/प्रांगण पार्किंग की स्थिति, स्कूलों के खुलने व बंद होते समय यातायात व्यवस्था,नो-पार्किंग पर टोईंग की कार्यवाही,राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित कट का विवरण/कार्यवाही आदि पर उठाये गये कदम एवं भविष्य में निराकरण सम्बन्धी उपायों पर चर्चा की गई। उक्त गोष्ठी में पुलिस महानिरिक्षक/निदेशक यातायात, द्वारा निर्देश दिये गये। उन्होंने आईएसबीटी के आसपास लगने वाले जाम एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा के उपरान्त यह निर्णय लिया गया कि सड़कों पर खड़ी रोडवेज की बसों को आईएसबीटी बस स्टेशन के अन्दर पार्क करवाया जाएगा और इस हेतु ट्रांसपोर्ट विभाग से भी सहयोग लिया जाएगा। समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि एमडीडीए फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह है जिसे व्यवस्थित पार्किग के रुप मे विकसित करने हेतु एमएचएआई, पीडब्लूडी एवं राज्य सरकार के अन्य संस्थाओं व नगर निगम का भी सहयोग लिया जाएगा। बिन्दाल कट पर चकराता रोड से केंट की ओर जाने वाली रोड पर वाहनों की स्पीड पर नियत्रंण के लिए रम्बल स्ट्रीप लगवायेंगे साथ ही देहरादून के आसपास स्थित पर्यटक स्थल मसूरी, ऋषिकेश एवं चकराता आदि के लिए वाहनों को उस स्थल की पार्किग क्षमता के अनुसार ही भेजा जाए। और वाहनों की क्षमता को नियत्रंण करने के लिए गेट सिस्टम का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात जागरुकता की कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक,यातायात एवं पुलिस उपाधीक्षक,यातातात स्नातक स्तर के छात्रकृछात्राओं के स्कूलों का एक चार्ट तैयार करेंगे। और अधिनस्थ यातायात निरीक्षक एवं यातायात उपनिरीक्षक को स्कूलों में भेज कर सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम चलायेंगे। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों में बने कट पर डयूटी लगायेंगे जनशक्ति कम होने की दशा में उत्तफ स्थानों पर सीसीटीवी लगाकर मॉनिटरिंग करेंगे और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करेंगे। तत्काल कार्यवाही के लिए इण्टरसेप्टर और हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल यूनिट का मूवमेंट रखेंगे। मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरिक्षक/निदेशक यातायात उतराखण्ड द्वारा बताया गया कि कुछ दिनों बाद नगर में स्कूल खुल जायेंगे जिस कारण पुनः सड़कों पर यातायात का दबाव बड़ेगा जिसके लिए अधिनस्थों को सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए निर्देश जारी किये गये है और नगर में अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही जारी रखने के लिए भी निर्देशित किया गया है और यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये है ताकि निर्बाध यातायात आवागमन रहें।

Post navigation

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत
सूचना आयोग की सख़्ती के बाद हरकत में आया विश्वविद्यालय

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home