Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

नेशनल हाईवे पर बड़ी चट्टान गिरी,एक की मौत, आठ घायल होने की खबर

Byjansamvad bureau

May 31, 2024 #हादसा

उत्तरकाशी, 31 मई: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बड़ी चट्टान गिर गयी। इस हादसे में अब तक एक की मौत और आठ लोग घायल बताए जा रहे है। मृतकों और घायलों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है।
शुक्रवार  दोपहर करीब 12.59 बजे डबरानी के पास पहाड़ी में आग लगने से चट्टान गिरने की घटना घटी। हाईवे पर चट्टान गिरने के कारण कुछ लोग मलबे में दब गए। इसकी  सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू किया। अभी तक एक मृतक, 8 घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के जरिए उपचार के लिए हर्षिल भेजा गया है। सभी लोग देहरादून के बताए जा रहे हैं। इस हादसे में एक निजी बोलेरो वाहन, एक बाइक, एक मारुति 800 वाहन, एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन और एक पानी का टैंकर क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल , राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल , 108 एम्बुलेंस, राजस्व टीम और आपदा क्लिक रिस्पांस टीम  घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य कर रही हैं। एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि एक शव को निकाला गया है। वहां अब भी रुक-रुककर बोल्डर व पत्थर आ रहे हैं। डबरानी के ऊपर जंगलों में आग फैली हुई है, जिसके कारण वहां बोल्डर गिरे।

Post navigation

उत्तराखंड को ऑर्गेनिक स्टेट घोषित करने की मांग
स्कूटी टकराने पर हेलमेट से पीट-पीट कर  युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home