Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

उत्तराखंड को ऑर्गेनिक स्टेट घोषित करने की मांग

Byjansamvad bureau

May 31, 2024 #प्रसंग में

रुड़की, 31 मई: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मन्नाखेड़ी गांव में आयोजित जनसभा में पहुंचे। इस दौरान किसानों ने राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया। इसी के साथ उत्तराखंड में किसान संगठन को मजबूत करने के लिए अराजनैतिक किसान यूनियन संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता भारतीय किसान यूनियन टिकैत में शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
राकेश टिकैत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा उत्तराखंड में किसानों के साथ पहाड़ और प्लेनवाद किया जा रहा है। सरकार उत्तराखंड किसानों का शोषण करने में जुटी हुई है। सरकार किसानों की फसलों का उचित दाम नहीं दे रही है। पिछले वर्ष हरिद्वार जनपद में आई आपदा से किसानों की कई हजार एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद ही गई, लेकिन सरकार ने किसानों की कोई सुध नहीं ली। मुआवजे के नाम पर किसानों का भ्रमित किया गया। जिसके कारण किसान अपने हक के लिए खुद सड़कों पर उतरेगा। जिसके लिए किसान संगठन को मजबूत किया जा रहा है। राकेश टिकैत ने कहा सरकार की पॉलिसी गलत है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा 2047 तक किसानों की 70 फीसदी खेती की जमीन उद्योगपतियिों को सौंपने की साजिश की जा रही है। राकेश टिकैत ने कहा सरकार की नीति केवल किसानों को बर्बाद करने की है। सरकार फसलों के दामों की बात नहीं करती। किसानों को मोटे ब्याज दर पर कर्जा देकर किसानों की जमीन हड़पने की साजिश कर रही है। जिसके लिए किसानों को खड़ा होना पड़ेगा। किसानों को अपने हक के लिए सरकार से लड़ना होगा। राकेश टिकैत ने उत्तराखंड को ऑर्गेनिक स्टेट घोषित करने की मांग की। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा केंद्र की सरकार बेईमान है। ये सरकार सत्ता नहीं छोड़ना चाहती। उन्होंने कहा जिन पार्टियों ने चुनाव लड़ा है उन पार्टियों को इन पर नजर रखनी पड़ेगी।

Post navigation

ध्वस्तीकरण से पूर्व मानवीय पहलू पर ध्यान दे राज्य सरकार : राजीव महर्षि
नेशनल हाईवे पर बड़ी चट्टान गिरी,एक की मौत, आठ घायल होने की खबर

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home