Skip to content
  • Wed. Sep 9th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जंगल घिरे आग की लपटों से, वन विभाग लाचार

Byjansamvad bureau

Apr 17, 2024 #हादसा

रुद्रप्रयाग, 17 अप्रैल: जिले के जंगल इन दिनों आग की लपटों से घिरे हुए हैं। चारों और आसमान में फैली धुंध से साफ पता चल रहा है कि शहर से लेकर गांव में जंगल आग में झुलस रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग लाचार दिख रहा है और पर्यावरण विशेषज्ञ चिंता में नजर आ रहे है। जंगलों में लगी आग शहरों के नजदीक पहुंच रही है, जिससे गर्मी का अहसास भी सबसे ज्यादा हो रहा है। लंबे समय से रुद्रप्रयाग में बारिश नहीं हो रही है। केदारघाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है, लेकिन निचले क्षेत्रों में बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में एक ओर बारिश नहीं होने से लोग परेशान हैं, तो दूसरी ओर जंगलों में लग रही आग के कारण गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। जिससे पर्यावरण विशेषज्ञ खासे चिंतित नजर आ रहे हैं। पर्यावरण विशेषज्ञ हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ रही मानवीय गतिविधियों को मौसम में आये बदलाव का कारण मान रहे हैं।पर्यावरण विशेषज्ञ देवराघवेन्द्र बद्री ने कहा कि जंगलों में लगाई जा रही आग पर्यावरण के लिए बेहद ही नुकसानदायक है। हिमालयी क्षेत्रों में निर्माण कार्य होने और जंगलों में आग लगने से मौसम में बदलाव आ गया है। जंगलों में लग रही आग से वन्य जीव जंतुओं का अस्तित्व भी खत्म होता जा रहा है और जंगलों में पाई जाने वाली औषधीय और जड़ी-बूटियां भी नष्ट हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमालय खतरे में नजर आ रहा है। केदारघाटी से पूरे देश में शुद्ध वातावरण का संचार हो रहा है, उसके भी अस्तित्व पर अब खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
युवा नेता आशीष कंडारी ने बताया कि तिलवाड़ा और रामुपर बाजार के ठीक ऊपर के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। आग को बुझाने में वन विभाग देरी कर रहा है, जिससे आग की लपटें अन्य जंगलों को अपनी चपेट में लेकर नुकसान पहुंचा रही हैं। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र बिष्ट और राहुल पटवाल ने बताया कि जिले के जखोली, अगस्त्यमुनि, बसुकेदार और ऊखीमठ तहसील अंतर्गत विभिन्न गांवों के जंगलों में आग लगी हुई है, जिससे लाखों की वन संपदा जलकर राख हो चुकी है। लाखों की वन संपदा के साथ ही वन्य जीव जंतुओं को भी नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग कोई कार्रवाई करता दिखाई नहीं दे रहा है।

Post navigation

किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार
जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने की पुलिस बल की ब्रीफिंग

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

प्रसंग में

मोबाईल चलाते हो! औऱ विष्णु अटल को नहीं जानते ? भारत के इस गौरव को भी आज जान लो।

September 9, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home