Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

April 15, 2024 #जुर्म

हल्द्वानी, 15 अप्रैल: पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता के चलते जिलेभर में विशेष तलाशी अभियान चलाया है। सभी तरह की अवैध गतिविधियों और संदिग्धों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, जिसके तहत पुलिस ने दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
एसएसपी मीणा ने बताया कि मंगलपड़ाव इलाके में तलाशी के दौरान पुलिक की नजर दो संदिग्धों पर पड़ी। दोनों लोग पुलिस को देखकर घबरा गए। जिससे पुलिस का शक उन पर और गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने जब दोनों लोगों की तलाशी ली तो उनके पास से 12 बोर और 315 के दो तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पंकज बेलवाल पुत्र स्वर्गीय त्रिलोचन बेलवाल निवासी लक्ष्मणपुर कुंवरपुर थाना चोरगलिया और अमन उर्फ मोटा पुत्र अतीक अहमद निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Post navigation

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
जंगल घिरे आग की लपटों से, वन विभाग लाचार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home