Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पीसीबी के कर्मचारियों को मतदान के बाद सेल्फी भेजना अनिवार्य

Byjansamvad bureau

Apr 10, 2024 #मतदान

देहरादून, 10 अप्रैल: भारत निर्वाचन आयोग मतदान के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि मतदान फीसदी को बढ़ाया जा सके। 19 अप्रैल को मतदान के लिए सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई हैं। साथ ही 17 अप्रैल को रामनवमी और 21 अप्रैल को रविवार है। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर शहर से बाहर जाने की संभावना है, जिसको देखते हुए उत्तराखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने नई पहल शुरू की है। जिसके तहत पीसीबी के अधिकारी और कर्मचारियों को मतदान के बाद सेल्फी भेजना अनिवार्य होगा।
 तमाम अधिकारी और कर्मचारी 17 अप्रैल से छुट्टी लेकर शहर से जाने का प्लान बना रहे है। जिसको देखते हुए उत्तराखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने पीसीबी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान से पहले शहर न छोड़ने की सलाह दी है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि पीसीबी के सभी अधिकारी और कर्मचारी मतदान करने के बाद अपनी सेल्फी भी भेजेंगे। लोकतंत्र में सभी की भागीदारी हो इसको लेकर पीसीबी की ओर से सेल्फी की पहल शुरू की गई है।
पीसीबी के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहित कर रहे हैं। मतदान के दौरान तीन दिन की छुट्टी है। जिसके चलते कर्मचारी 18 और 20 अप्रैल को छुट्टी लेकर शहर से बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं। जिसके चलते सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को इस दौरान छुट्टी का आवेदन ना करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी कर्मचारी और अधिकारी मतदान के साथ-साथ अपनी सेल्फी भेजे।

Post navigation

ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने की अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल
पीएम मोदी की रैली गुरूवार को,सीएम ने लिया रैली स्थल का जायजा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home