Skip to content
  • Mon. Jun 15th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

कांग्रेस छोड़ने वालों की सत्ता के साथ साझेदारी का जल्द होगा खुलासा : करण माहरा

Byjansamvad bureau

Apr 3, 2024 #उत्तराखंड कांग्रेस

इंडिया एलाइंस की एकजुटता का किया दावा

देहरादून, 3 अप्रैल : संयुक्त विपक्ष को गठबंधन इंडिया एलाइंस ने लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती और एकता के साथ लड़ने का संकल्प दोहराते हुए दावा किया की बदलाव की बयार में प्रदेश की सभी पांच सीटों पर मतदाता ऐतिहासिक निर्णय देकर इंडिया एलाइंस को विजयी बनाएंगे।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता में गठबंधन के सभी नेता मौजूद थे। प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक व् वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव महर्षि, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस. एस. दलेर, इंडिया एलाइंस के प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, कांग्रेस नेता गीताराम जायसवाल और विकास नेगी आदि मौजूद थे।
पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिनके कामों की जांच चल रही है या जिनके किसी कार्रवाई में फंसने की नौबत है अथवा जो सत्ता दल के बड़े नेताओं के पार्टनर हैं, केवल वही लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। नीचे का कार्यकर्ता किसी भी पार्टी का अन्यत्र नहीं जा रहा है। कार्यकर्ता अपने सिद्धांतों से टस से मस नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम इस बात का खुलासा करेंगे कि दलबदल करने वाले किस नेता पर कितना दंड आरोपित किया गया था और वह दंड वसूला गया है या नहीं? उन्होंने यह भी खुलासा करने की बात कही कि बहुत जल्द सामने आ जायेगा कि किस नेता की सत्तारूढ़ दल के किस नेता के साथ पार्टनरशिप थी।
उन्होंने कहा कि आज की प्रेस वार्ता के बाद साफ हो गया है कि उत्तराखंड में इंडिया एलाइंस चट्टान की तरह मजबूत है और जनता का इस गठबंधन को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Post navigation

आग लगने से लीसा फैक्ट्री जलकर खाक, नुकसान का आंकलन होना बाकी
उत्तराखंड में वामपंथी पार्टियां करेंगी पूरी ताकत के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन।

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home