Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

आग लगने से लीसा फैक्ट्री जलकर खाक, नुकसान का आंकलन होना बाकी

Byjansamvad bureau

April 3, 2024 #हादसा

नैनीताल, 3 मार्च: रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास लीसा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा- तफरी फैल गयी। आग लगने के कारण देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग का गोला बन गई। हल्द्वानी की दमकल टीम के पास आग बुझाने के वाहन कम पड़ गए। इसलिए रुद्रपुर से दो और रामनगर एक अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। जिसके बाद देर रात तक आग पर काबू पाया जा सका। आज यानि बुधवार को आग लगने के बाद हुए नुकसान का आंकलन करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार बेलबाबा मंदिर के पास उमेश चंद्र डालाकोटी की डालाकोटी पेंट्स एंड केमिकल नाम से लीसा फैक्ट्री है। शाम पौने छह बजे कर्मचारियों ने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा। शुरुआत में कर्मचारियों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
सफलता नहीं मिली तो इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गयी। इस पर हल्द्वानी से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटें थमने का नाम नहीं ले रही थी। आग बढ़ने पर दमकल अधिकारियों ने रुद्रपुर और रामनगर से दमकल वाहन बुलाए। तब जाकर देर रात आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो चुकी थी। इधर, आग की सूचना मिलने पर सीएफओ गौरव किरार, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम पारितोष वर्मा, एसपी क्राइम हरबंस सिंह और कोतवाल उमेश मलिक, एफएसओ मिन्दर पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम वापस लौटी। एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसकी जांच कराई जाएगी। आग से हुए नुकसान का दमकल टीम आज बुधवार से आंकलन कर रही है। इसके बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। बताया जा रहा है कि आग पर तीन घंटे बाद पूरी तरह से काबू पाया गया। इस दौरान दमकल की 18 गाड़ियों ने पानी की बोछार की। 200 लीटर फोम का प्रयोग किया गया। 12 बार दमकल के वाहन पास के स्टोन क्रशर में दोबारा पानी भरने गए।

Post navigation

बलूनी बतायें अगर सोनिया गांधी मायका इटली तो भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी का मायका कहां ? गोदियाल
कांग्रेस छोड़ने वालों की सत्ता के साथ साझेदारी का जल्द होगा खुलासा : करण माहरा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home