Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

गुंडई दिखाने का शौक पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी सभी बदमाशो की खुमारी

Byjansamvad bureau

March 31, 2024 #प्रसंग में

कोतवाली ऋषिकेश में वादी पप्पू पुत्र श्री सोरेन निवासी आईडीपीएल कॉलोनी ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई की उनका पुत्र शुभम दिनांक 25 मार्च 2024 को साय: लगभग 6:00 बजे अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था, अचानक नेहरू ग्राम के राजकुमार राजभर व उसके साथ अन्य कुछ लोगों ने उनके पुत्र पर लाठी डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों द्वारा बड़ी मुश्किल से उसे बचाया गया। जब वादी अपने पुत्र को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा तो थोड़ी देर में उक्त सभी लोगो ने सरकारी अस्पताल पहुंच कर भी उनके पुत्र के साथ मारपीट करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की गई, जिनमे उनके पुत्र को गंभीर चोटें आई, जिसका इलाज एम्स हॉस्पिटल में चल रहा है। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

चूंकि अभियुक्तों के द्वारा पीड़ित पक्ष को सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान भी इमरजेंसी में जाकर उसके साथ पुनः मारपीट की गई तथा सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में सरकारी सामान को क्षतिग्रस्त कर अस्पताल स्टाफ के साथ धक्का मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई, इसके पश्चात सभी अभियुक्त वहां से फरार हो गए। जिस संबंध में इमरजेंसी में ड्यूटी पर नियुक्त डॉक्टर शुभा के द्वारा एक तहरीर कोतवाली ऋषिकेश में दी गई, जिसके आधार पर अभियुक्तो के विरूद्ध संबंधित धाराओ में एक और अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर तत्काल घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा उपरोक्त दोनों घटनाओं से संबंधित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सरकारी अस्पताल इमरजेंसी की सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, आस पास के लोगो से पूछताछ तथा अन्य माध्यमों से अभियुक्तो की पहचान करते हुए सभी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी करते हुए घटना उपरोक्त से संबंधित 05 अभियुक्तों को आईडीपीएल पुराने गेस्ट हाउस के पास खंडहर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त लोहे की रोड, हॉकी, बेसबॉल डंडे आदि बरामद किये गए है।

Post navigation

हत्यारों की हो चुकी है पहचान, शीघ्र होगा खुलासाः अभिनव
स्पा सेन्टर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किए तीन महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home