Skip to content
  • Mon. Sep 7th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

हत्यारों की हो चुकी है पहचान, शीघ्र होगा खुलासाः अभिनव

Byjansamvad bureau

Mar 29, 2024 #प्रसंग में

उधमसिंहनगर, 29 मार्च: श्री नानकमत्ता गुरूद्वारे के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले में डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि हत्यारों की पहचान हो चुकी है, शीघ्र खुलासा किया जायेगा।
आज यहाँ श्री नानकमत्ता गुरूद्वारे में पहुंचे डीजीपी अभिनव कुमार ने गुरूद्वारा प्रबन्धक समिति व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद उन्होने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि गत दिवस हुई घटना काफी दुखद है। उन्होने कहा कि हत्यारों की पहचान हो चुकी है तथा उसके खुलासे के लिए एसटीएफ, एसओजी, स्थानीय पुलिस के चुनिंदा व अनुभवी अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया है। उन्होने बताया कि इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब के पुलिस अधिकारियो का भी उन्हे सहयोग मिल रहा है और वह भी अपने स्तर पर हत्यारों की तलाश में जुुटे हुए है। उन्होने कहा कि इस घटना में हत्यारोपियों के अलावा अगर किसी अन्य का भी हाथ सामने आया तो उसे भी बख्शा नहीं जायेगा। डीजीपी ने कहा कि इस घटना का खुलासा इस प्रकार से किया जायेगा कि दोबारा कोई ऐसा दुस्साहिसक कदम न उठा सके।
घटना के खुलासे की समय सीमा बारे में पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा कि समय सीमा तय करना सही नहीं होगा लेकिन उनकी कोशिश यही होगी कि शीघ्र अतिशीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार किये जाने की होगी।

Post navigation

आग से धधक रहे हैं कालीमठ घाटी के जंगल
गुंडई दिखाने का शौक पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी सभी बदमाशो की खुमारी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home