नैनीताल,24 मई: एरीज कर्मचारी संघ ने मंगलवार को एरीज में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर एरीज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई।
 अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज में लंबे समय से कई तरह की अनियमितताएं बरती जा रही हैं। नियम विपरित कार्य किए जा रहे हैं। नियमों को तांक पर रखकर तबादले किए जा रहे हैं। बिना विज्ञापन दिए नियुक्तियां की जा रही हैं। चहेते ठेकेदारों को ठेके दिए जा रहे हैं। अनावश्यक निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारियों को प्रताडिघ्त किया जा रहा है। जिन्हे लेकर संघ एरीज प्रशासन को चेताते आ रहा है। मगर एरीज प्रशासन ने कभी तबज्जो नही दी। जिसके चलते संघ पूर्व में भी आंदोलन कर चुका है और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव को शिकायती पत्र भेज चुका है। इधर कर्मचारी प्रदीप चक्रवर्ती को नियम के विपरित तबादला कर दिया है। जिसके चलते आज सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।  धरना प्रदर्शन में महासचिव उदय सिंह, मनोज महतो, अर्जुन सिंह, नवीन, हेमंत, ललित डालाकोटी, कांति राम मैथानी, डी एस नेगी, बाबू राम व अनिल जोशी समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।