देहरादून :
     उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने 72 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में झण्डा रोहण करते हुए देश व राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर उन्होंने समस्त महान स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करते हुए कहा कि आज यदि हम खुली हवा में सांस ले रहे है तो वह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की देन हैं उन्होेंने अपने प्राणों को नौछावर कर देश की आजादी के लिए शहादत दी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में देश के हजारों हजार
नौ-जवान आजादी के लिए अपने प्राणों की बलि देने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त 1942 की रात को कांग्रेस महासमिति के समक्ष भारत छोडो आन्दोलन के प्रस्ताव पर बोलते हुए महात्मा गांधी जी ने कहा था कि मैं आपको एक ही मंत्र देता हूँ –
“करो या मरो”
आजादी डरपोक के लिए नही है, जिनमें कुछ कर गुजरने की ताकत है, वही जिंदा रहते है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी करो या मरो के मंत्र पर अपने जीवन को जंगे आजादी के लिए आहुत करने के लिए अपने घरों से निकल पड़े। देश को आजादी दिलाने में सबसे अधिक संख्या नौजवानों की थी। 

  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज दुर्भाग्य से ऐसे लोग सत्ता में हैं जो स्वतंत्रता आन्दोलन के भागीदार नही थे और सत्ता में बने रहने के लिए देश से झूठ बोल रहे है। उन्होंने कहा कि जो लोग यह कह रहे है कि 70 वर्षो में देश में कुछ नही हुआ उन्हें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को पढ़ना चाहिए। उन्होेंने कहा अंग्रेज देश को कंगाल कर गये थे। परन्तु देश किसी से भी मुकाबला करने में सक्षम है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश की जनता आज कांग्रेस की ओर देख रही है ऐसे में हम सबका कर्तव्य है कि उन फिरकापस्त लोगों का मुकाबला करें जो देश में भाई चारे को तार-तार करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार देश के लोकतांत्रिक व सवैधानिक मूल्यों पर साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा प्रहार किया जा रहा है जिसका हम सबको एकजुट होकर सामना करना होगा। 
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पृथ्वीराज चौहान, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, प्रभुलाल बहुगुणा, शूरवीर सजवाण, सेवादल के चीफ राजेश रस्तोगी, अशोक वर्मा, प्रमोद कुमार, पूर्व राज्य मंत्री विजयेश नवानी, पूर्व राज्य मंत्री आशीष उनियाल, विजय प्रताप मल्ल, अमरजीत सिंह, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, दीप बोहरा, सुनील जयसवाल, राजेश शर्मा, अजय सिंह, राजेश चमोली, शान्ति रावत, परिणीता बडोनी, मंजूला तोमर, महेश जोशी, राजेश चमोली, ताहिर अली, सुलेमान अली, याकूब सिद्विकी, ताबी भाई, मोहन काला, सुधीर सुनहरा, मोहन भण्डारी, अनूप पासी, कुवंर सिह यादव, कमलेश रमन, दीवान सिंह तोमर, नजमा खान, मीना रावत, सावित्री थापा, अश्विनी बहुगुणा, आशा टम्टा, आशा मनोरमा डोबरियाल, चन्द्रकला नेगी, अनुराधा तिवाडी, नेम चन्द, आदर्श सूद, पंकज मैसोन , नीनू सहगल, अशोक कोहली, विशाल मौर्य, राजकुमार वालिया, संग्राम सिह पुंडीर, रोशनी गोदियाल, प्रमोद मुंशी, अमित सिहं राजपूत, मनमोहन शर्मा, विकास नेगी, संयोगिता रानी, आदि उपस्थित थे।