Skip to content
  • Wed. Jul 29th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण : कुछ तो मजबूरियां होंगी,यूँ ही कोई बेवफा नहीं होता – विवेक खंडूरी

Byrawat sanjay

Aug 3, 2024 #10% क्षैतिज आरक्षण

आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाने धरना स्थल पहुंचे शेर-ए- उत्तराखंड

देहरादून, 3 अगस्त: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच ने राज्य आंदोलनकारियों को राज्याधीन सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण और, चिन्हीकरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की माँग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा।

धरनास्थल पर पहुंचे शेर-ए-उत्तराखंड विवेकानंद खंडूरी ने कहा कि आज आंदोलनकारी ताकतें राजनीतिक खेमों में बंट चुका है। वह इस प्रदेश की बेहतरी के सवालों को अपनी पार्टी के चश्मे से देख रहा है, जिसका खामियाजा पूरा प्रदेश भुगत रहा है। फिर भी उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मु0म0 की कोई मजबूरी हो अन्यथा वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं कि बेवज़ह किसी कार्य को रोकें, साथ ही वह यह कहने से भी नहीं चूके कि हो सकता है इस देरी के पीछे अपना ही कोई महानुभव हो।
अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह स्व0 एच0 एन0 बहुगुणा ने यहां के जनमानस को गढ़वाल विश्वविद्यालय की सौगात दी थी। उन्होंने भरोसा जताया कि इसी कड़ी में अब उनका पोता सौरभ बहुगुणा व वरिष्ठ मंत्री सुबोध उनियाल आंदोलनकारी की इन मांगों को पूर्ण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने तमाम आंदोलनकारी शक्तियों से अपील की कि एकजुट होकर रहें तभी कुछ सुनवाई होगी। अन्यथा यहाँ किसी के पास समय है किसी की सुनने के लिए।

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी शांति शर्मा ने कहा कि कई बार दस्तावेज जमा करवाने के बाद भी उनके साथियों का चिन्हीकरण नहीं किया गया। दूसरी तरफ़ गुपचुप तरीके से पार्टी से जुड़े लोगों के चिन्हीकरण कर दिया गया। अब सरकार या तो बचे हुए लोगों का भी चिन्हीकरण कर दे या वह साफ़ मना कर दे कि वह कुछ नहीं करेगी। वैसे भी अब हम लोगों की जिंदगी के दिन ही कितने बचे हैं बस एक

आज धरने पर बैठने वाले में क्रांति कुकरेती,रोशनी देवी, सुरेंद्र सिंह ,रामकिशन, क्रांति अभिषेक बिष्ट,विकास रावत, अंबुज शर्मा, दिनेश भारद्वाज, सुनीता ठाकुर ,जबर सिंह पावेल, जितेंद्र चौहान,ओमी उनियाल, हरि ओम,ललित चंद्र जोशी, माया खत्री, माहेश्वरी कंडारी,निर्मला जोशी,शांति शर्मा,अभय कुकरेती,शिवराज सिंह रावत,चमन सिंह पवार, शैलेश सेमवाल,धर्मेंद्र सिंह नेगी,अमर सिंह,विवेकानंद, खंडूरी,जगदीश चौहान, देवेश्वरी रावत,पुष्पा देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

आंदोलनकारी संयुक्त मंच का धरना दूसरे दिन भी जारी

Post navigation

चारधाम यात्रा सुचारु, व्यवस्थित एवं सुरक्षित हो, इसके लिए कार्य किया जाएः मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
10% क्षैतिज आरक्षण: पूर्व राज्यमंत्री तथा चिन्हित रा0 आंदो0 समिति के संरक्षक ने क्रांति को दिया समर्थन

By rawat sanjay

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home