भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया मेयर व उनके पति के खिलाफ प्रदर्शन
हरिद्वार, भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री चंद्रकांत पाण्डे के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन मार्ग पर फैली गंदगी को लेकर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने मेयर अनीता शर्मा व पूर्व सभासद अशोक शर्मा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर शहर को गंदगी से मुक्त करने की मांग की। मण्डल महामंत्री चंद्रकांत पाण्डे ने कहा कि लगभग पांच माह मेयर अनीता शर्मा का कार्यकाल हो चुका है। लेकिन शहर के नाले नालियां गंदगी से अटे पड़े हैं। मेयर पतिशर्मा लगातार नौटंकी कर शहर की जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।
चंद्रकांत पाण्डे ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। लेकिन नगर निगम की प्रभावी योजनाएं वार्डो में लागू नहीं हो पा रही हैं। पथ प्रकाश व्यवस्था बदहाल है। सड़कों का कूड़ा समय से नहीं उठ रहा है। नगर निगम का बजट होने के बावजूद राज्य सरकार को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की नौटंकी भाजपा युवा मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगी। चंद्रकांत पाण्डे ने कहा कि यदि 60 वार्डो में नियमित रूप से सफाई नहीं हुई तो मेयर कार्यालय का घेराव करने के साथ प्रत्येक वार्ड में प्रदर्शन किया जाएगा। मण्डल महामंत्री तरूण नैय्यर व रवि जैसल ने कहा कि मेयर पति अशोक शर्मा स्वच्छता अभियान को लेकर ढकोसले बाजी कर रहे हैं। नगर निगम पर सभी संसाधन होने के बावजूद भी नालों नालियों में घुसकर वह हरिद्वारकी जनता को भ्रमित कर भाजपा को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्डो में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। भाजपा के पार्षदों के वार्डो की समस्या हल नहीं होती है। मेयर के पति विकास कार्यो में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। शंकर शर्मा, प्रदीप त्यागी व शशांक शर्मा ने कहा कि रेलवे स्टेशन के समीप का नाला व स्टेशन के मुख्य द्वारो पर गंदगी पसरी हुई है। यात्री बाहुल्य क्षेत्र भी सफाई के कोई विशेष इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। यात्रियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही है। मेयर पति नौटंकी करना बंद करें। मेयर को शहर
की सुध लेनी चाहिए। भाजपा के चुने हुए पार्षदों की उपेक्षा भी की जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर सफाई कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रवि शर्मा, सतीश शंखवाल, शिवम साहू, वत्सल पाल वासू, कपिल विश्नोई, विशाल भारद्वाज, सोनू, अजीत कुमार, शिवम ठाकुर, अर्चित चैहान, विदित चैहान, मनीष, निशीथ भारद्वाज, आयुष पंडित, अंकुर, मृदुल शर्मा, अजय कुमार, विष्णु, दिलीप शर्मा,सुदेश चैहान इत्यादि कार्यकर्ता शामिल रहे।