पूर्व मुख्यमंत्री की विधानसभा का है ये सूरते हाल

 देहरादून, 22 दिसम्बर : पिछले हफ्ते घंसा हुआ डोईवाला में बने धन्याड़ी पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा गिर गया है।  गुरूवार सुबह यह हिस्सा गिर गया है। धन्याड़ी का ये पुल 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समय में बना था। जानकारी के अनुसार 2018 में इस पुल का निर्माण किया गया था। पुल बनाने की एक साल बाद ही पुल की एप्रोच घंस गयी थी। अब पुल की एक एप्रोच का हिस्सा जमीन पर गिर गया।

मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है। जिसके फलस्वरूप पुल का हिस्सा गिरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार घपले घोटालों की सरकार है। प्रदेश में मंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नितियों से जनता पूरी तरह से उक्ता चुकी है। यदि सरकार अपनी हरकतों से बाज नही आती तो वे प्रदेश व्यापी आन्दोलन छेड देंगे।