Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

स्कूटी टकराने पर हेलमेट से पीट-पीट कर  युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

May 31, 2024 #हत्या

हल्द्वानी, 31 मई: लालकुआं-हल्द्वानी हाईवे पर दो स्कूटी में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक स्कूटी सवार ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला हेलमेट से पीट-पीट कर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया और मौके से फरार हो गये घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।   युवक की मौत के बाद पुलिस ने घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है जिसको पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार बमेटाबंगर केशव नारायणपुरम गुमटी लालकुआं निवासी संजय पांडे (32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नंद बल्लभ पांडे अपने मित्र संजय जोशी उर्फ सोनू पुत्र ललित चन्द्र जोशी निवासी दौलिया डी-क्लास हल्दूचौड़ के साथ बीती 7 मई को हल्द्वानी की ओर जा रहा था। गोरापड़ाव में उनकी स्कूटी दूसरी स्कूटी से टकरा गई और विवाद हो गया। दूसरी स्कूटी सवार ने फोन कर बाइक सवार 3 साथियों को बुला लिया। इस दौरान बालम, महेन्द्र और कुंदन ने संजय और सोनू को हेलमेट से बुरी तरह पीटा। लहूलुहान होकर दोनों बेहोश हो गए और आरोपी फरार हो गए। सोनू को होश आया तो उसने एंबुलेंस बुलाई जहां सुशीला तिवारी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा था। 13 मई को संजय की मौत हो गई थी। पूरे मामले में संजय की मां ने हल्द्वानी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ हत्या के मामले में तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी कोतवाल उमेश मलिक ने मामले की जांच एसएसआई महेंद्र प्रसाद को सौंपी। इसके बाद पुलिस ने महेंद्र सिंह (35 वर्ष) पुत्र भूपाल सिंह निवासी चौसला मुखानी और कुंदन सिंह (24 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह मानपुर गौलापार को कुंवरपुर गौलापार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी बालम की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post navigation

नेशनल हाईवे पर बड़ी चट्टान गिरी,एक की मौत, आठ घायल होने की खबर
विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के साथ ‘स्पेक्स’ ने की स्नेहम वीकेंड समर कैंप की शुरुआत

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home