विकासनगर, 28 नवम्बर: युकां के नेतृत्व में रविवार को महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पछुवादून में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी है। आये दिन महिलाओं के साथ उत्पीड़न और बदसलूकी की घटनाएं हो रही हैं। जिससे महिलाओं में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।


युकां अध्यक्ष यश शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं व युवतियों ने बाबूगढ चुंगी पर प्रदर्शन किया। यश शर्मा ने कहा कि पछुवादून में आये दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी, दुराचार, अभद्रता व बदसलूकी की घटनायें हो रही हैं। वहीं पुलिस प्रशासन आंख बंद किए हुए है। कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कहा कि पछुवादून क्षेत्र में इंडस्ट्रीयल एरिया में सैकडों महिलायें प्रतिदिन आवाजाही करती हैं। इसके अलावा स्कूल जाने वाली छात्राओं पर छेड़खानी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन खामोश है। कहा कि तत्काल महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो युकां व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी। मौके पर प्रदेश सचिव सुंदर सिंह चौहान, सुषमा वर्मा, फातिमा, साक्षी, अंजली, सुनैना, वंशिका, हीना, प्राची, मीना, शेफाली, शाईस्ता, साहिबा, रिया, दिव्या, निशु, चिनकी, वैशाली, कामनी, काव्या, रिधीमा, मनिषा, पार्वती, तरूणा, हिमानी, हनी, अनजल, मनी सिंह, राधिका, अंकिता, शुभी, विशाका, आयुषी, वसुंधरा, वैष्णवी, रीना शर्मा आदि शामिल रहीं।