Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

 दहेज की मांग पूरी न हुई तो तोड़ दिया रिश्ता

Byjansamvad bureau

May 18, 2025 #दहेज प्रथा

हरिद्वार। संगाई के बाद युवती के परिजनों से दहेज की मांग की गयी। अपनी मांग पूरी न होते देख लडके वालों ने रिश्ता तोड़ लिया। जिसके बाद युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सहारनपुर निवासी आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत देकर बताया कि उसकी सगाई 19 नवंबर 2024 को विचित्र शिवा निवासी जाटव नगर, थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर से हुई थी। आरोप है कि होली के दौरान युवक युवती के घर आया और शादी का हवाला देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।विरोध करने पर उसने दबाव बनाया और उसके कुछ दिन बाद में रायवाला में अपने चाचा के घर भी ले गया। युवती ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों युवक ने फोन पर दहेज में कार और नकदी की मांग की। जब युवती ने इनकार किया तो युवक ने उसकी भद्दी टिप्पणी करते हुए रिश्ता तोड़ दिया।आरोप है कि जब उसके पिता ने युवक के परिवार से संपर्क किया तो युवक की मां सीता, पिता अमर सिंह, बहन सोनिया, जीजा नीटू और भाई विवेक ने उसे अपमानजनक शब्द कहे और रिश्ता समाप्त करने की बात कही।रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Post navigation

डीएम का माइक्रो प्लान कामयाब, बच्चे दिखा रहे शिक्षा में रूचि
पिथौरागढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सेना के जवानों से की मुलाकात

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home