Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

बारिश में अवरुद्ध न हो पानी की सप्लाई, हर-घर जारी रहे निर्बाध स्वच्छ पानी की सप्लाई

Byjansamvad bureau

Jun 25, 2025 #प्रसंग में

देहरादून, 25 जून: मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन सर्तकता और सक्रियता से डे-टू-डे समस्या का निदान करने में जुटा है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 17 जून तक पेयजल की 167 शिकायतें मिली है, जिसमें से 162 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है।  

जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग में लगी है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुड़े 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से 24ग7 जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बरसात के दौरान पानी की सप्लाई अवरुद्ध न हो। हर घर तक निर्बाध रूप से स्वच्छ पानी की सप्लाई जारी रहे। सभी जल स्रोत और टैंकों का नियमित क्लोरीनेशन के साथ पानी की गुणवत्ता को मेंटेन किया जाए। उन्होंने पेयजल से जुड़े विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पानी की शिकायत मिलते ही उसी दिवस उसका समाधान कर लिया जाए। कहा कि हमारा लक्ष्य हर घर तक शुद्व पेयजल की प्रतिदिन निबार्ध आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

अजबपुर कलां एवं मोथरोवाला में पानी की समस्या पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि गेल कंपनी के निर्माण कार्यो के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस कारण एनएचबी कॉलोनी और बैंक कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत कराते हुए पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी गई है। लो प्रेशर के कारण कुछ घरों में कम पानी पहुंचने पर टैंकर के माध्यम से भी आपूर्ति कराई जा रही है।

वहीं गंगा एनक्लेव में पेयजल की शिकायत पर बताया कि विद्युत केबल बिछाने के दौरान पानी की लाइन टूट गई थी। जिस कारण एकता विहार नलकूप को बंद करना पड़ा था। पेयजल लाइन की मरम्मत करने के बाद पानी की सप्लाई सुचारू कर दी गई है। वही छावनी परिषद के अंतर्गत सड़क पर बह रहे पानी की समस्या पर अधिशासी अभियंता द्वारा समस्या का मौका मुआयना किया गया और लीकेज की समस्या का समाधान किया गया। पेयजल की जो भी शिकायतें कंट्रोल रूम को मिल रही है प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ उसका निस्तारण कर जनमन को राहत पहुंचाने में जुटा है।

Post navigation

उफनती नहर में गिरी कार, बच्चे समेत 4 की मौत, 3 घायल
अलकनंदा में गिरी तीर्थ यात्रियों की टेंपो ट्रैवलर, दो  की मौत, 10 लापता

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home