Visitors in Rancho San Antonio Preserve in Cupertino on July 24, 2019. Photo by Magali Gauthier

केर्लिफोनिया : क्यूपर्टिनो के रैंचो सैन एंटोनियो पार्क में रविवार सुबह एक पेड़ के गिरने से एक महिला यात्री की मौत हो गई।
पेड़ गिरने के समय महिला अपने माता-पिता, बेटे और कई अन्य बॉय स्काउट्स के साथ पार्क में लंबी पैदल यात्रा कर रही थी। इन लंबी पैदल यात्रा जिसे आमतौर पर पीजी एंड ई ट्रेल कहा जाता है क्योंकि इसके ऊपर चलने वाली बिजली की लाइनें होती हैं।
स्थानीय अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें पहली कॉल सुबह 10:01 बजे प्राप्त हुई। जिसमे उन्हें पता चला कि एक समूह जिसमे में सनीवेल बॉय स्काउट टुकड़ी के साथ तीन वयस्क और चार लड़के शामिल थे। जिस स्थान पर पेड़ गिरा वह पार्किंग स्थल से लगभग 3.5 मील दूर था।

उन्होंने कहा, ” हमारे दमकलकर्मी पहुंचे और वे मरीज को पेड़ के नीचे से निकालने में सफल रहे और कुछ जीवन रक्षक प्रयासों के बाद भी वे असफल रहे। मरीज की मौत हो गई है।” मृतिका की पहचान भारत के उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ साहित्यकार एवं कम्युनिस्ट नेता विधानसभा के सदस्य विद्यासागर नौटियाल की 44 वर्षीय पुत्री विद्युत नौटियाल के रूप में हुई जो यहाँ सैन जोस में रहती थीं। विद्युत का बेटा, जो हाई स्कूल में है, पूरे समय घटनास्थल पर था। उसने बताया कई अन्य लोगों ने भी उस पेड़ को हटाने की बहुत कोशिश की जो उनकी मां के ऊपर गिरा हुआ था लेकिन पेड़ बहुत बड़ा और भारी था।

पूरी खबर जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें


https://l.facebook.com/l.php?u=https%3A%2F%2Fwww.cbsnews.com%2Famp%2Fsanfrancisco%2Fnews%2Fhiker-dies-after-being-pinned-under-falling-tree-in-cupertino-park%2F%3Ffbclid%3DIwAR2KP_Skg_uv0tkxrg_bJ9pjd7T48dO8kwkCw3IEaO9sKInZIBQSKNJnjPU&h=AT0JDk2blupgNxEnCdVIj9xb0zXjFKk9jEIzLyj68CFAxKcucdt1inMBjZRF_g4J9aFjq8csWxPrrL0potwu2pWDdGOtjShzaAp-C7DepVaYii_OvW6uncLiOvUTh_B9Ku9qmf_aBToMDp9dHpaI&tn=-UK-R&c[0]=AT17kZMW0rTMhlb-LViLqRvoHmd–XoJ9tyHJU7aYtQw-mcC7076Gi7FrV5pi1eMthVpuySzH6Bw2uBEJHzgn0179zXC7AKoDspQJgMCXg12_t3IoAocXAjwvgdSlSqeYZGgIDPMfl-3hNoWPePtTxyW9j3R5s3I_0DWaN-2-uRB3g2osE6LlVxl