Skip to content
  • Mon. Sep 14th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

दरोगा और टैक्सी चालकों के बीच हुई धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

Byjansamvad bureau

Jun 24, 2024 #प्रसंग में

मसूरी, 24 जून: पुलिस दारोगा द्वारा एक टैक्सी चालक के साथ की जा रही धक्का-मुक्की और मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर पद्मिनी होटल के निकट एक टैक्सी इनोवा कार नो पार्किंग पर खड़ी हुई थी। जिस पर ट्रैफिक दारोगा मौके पर पहुंचे और नो पार्किंग पर गाड़ी खड़ी किए जाने पर कार्रवाई करने लगे।
दारोगा ने टैक्सी चालक को नो पार्किंग से टैक्सी हटाने के लिये कहा। बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक द्वारा विरोध कर दारोगा के साथ अभ्रदता की गई। टैक्सी चालक द्वारा दारोगा की मोटर बाइक की चाबी छीन कर खाई में फेंक दी गई। इस पर दारोगा ने भी अपना आपा खो दिया। इसी को लेकर दारोगा और टैक्सी चालक के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। दारोगा और टैक्सी ड्राइवर की धक्का-मुक्की का वीडियो किसी राह चलते हुए व्यक्ति ने बना लिया।
मामले का संज्ञान लेते हुए मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी द्वारा अपर निरीक्षक योगेन्द्र सिंह और टैक्सी चालक अमर सिंह निवासी राजस्थान को कोतवाली पर लाया गया। जहां पर टैक्सी चालक द्वारा अपनी गलती का एहसास किया गया। टैक्सी चालक द्वारा बताया गया कि वो पारिवारिक परिस्थितियों के कारण तनावग्रस्त था। इस वजह से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इस कारण उसने दारोगा के साथ अभद्रता कर दी।
कोतवाल ने बताया कि दारोगा और टैक्सी चालक दोनों के बीच आपस में समझौता हो गया। दोनों ने कानूनी कार्रवाई न किए जाने के बात कही है। पुलिस दारोगा और टैक्सी चालक के बीच हुए विवाद के वीडियो का संज्ञान लेते हुए मसूरी सीओ अनुज आर्य द्वारा तत्काल प्रभाव से दारोगा योगेंद्र सिंह को अग्रिम आदेशों तक मसूरी की ड्यूटी से हटा दिया गया है। उनका कहना है कि अगर टैक्सी चालक द्वारा दारोगा के साथ अभद्रता की गई थी, तो दारोगा को धक्का मुक्की करने के बजाय उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

Post navigation

गैंगस्टरों सम्पत्ति का चिन्हिकरण किया जायेः एसएसपी
नशे में धुत बीडीओ ने की महिला व दो बच्चियों को कार से रौंदा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी

Sep 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वोट का अधिकार और अदालत, जिसने नज़रें फेर लीं

Sep 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी

September 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वोट का अधिकार और अदालत, जिसने नज़रें फेर लीं

September 13, 2026 rawat sanjay
प्रसंग में

मोबाईल चलाते हो! औऱ विष्णु अटल को नहीं जानते ? भारत के इस गौरव को भी आज जान लो।

September 9, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home