Skip to content
  • Mon. Mar 9th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

हाईवे पर पलटा कर्णप्रयाग जा रहे मजदूरों का वाहन, 11 गंभीर

Byjansamvad bureau

Jun 10, 2025 #दुर्घटना

हरिद्वार, 10 जून: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर सहारनपुर से कर्णप्रयाग मजदूरी के लिए जा रहे लोगों का एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की देर रात की है। जब राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रॉयल वृंदावन होटल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सभी 13 लोग मजदूरी के लिए सहारनपुर से कर्णप्रयाग जा रहे थे। हादसे में 11 लोग घायल हो गए।  सूचना पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने न केवल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, बल्कि मौके पर यातायात को भी शीघ्र सामान्य किया। राहत की बात यह रही कि किसी की जान को खतरा नहीं है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि घायल ग्राम बड़गांव, थाना गंगो, जिला सहारनपुर निवासी अमित (34) पुत्र सतपाल, ग्राम भैसरो, थाना ननौता से परितोष (50) पुत्र काशीराम, ग्राम माधोपुर, थाना तित्रों से सुनील (34) पुत्र विक्रम सिंह, ग्राम कलरपुर गुर्जर, थाना मनिहारान से पंकज (38) पुत्र फूल सिंह, अजंता मेनवाल (16) पुत्र धनीराम, राजू (20) पुत्र बबलू, सुनील (30) पुत्र फूल सिंह, हर्ष देव (28) पुत्र धनीराम, अजय कुमार (27) पुत्र भरत सिंह, साहिल मेहरा (24) पुत्र राजकुमार तथा मोनू कुमार (30) पुत्र राजकुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है।  

Post navigation

एक वर्ष से न्याय को भटक रही थी दुखयारी सीमा, जन दर्शन डीएम के समक्ष आया था प्रकरण
सभी निकाय आज ही शासन को सत्यापन रिपोर्ट प्रेषित करेंः डीएम

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home