Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
शोक/ दुर्घटना

विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों ने यूकेडी नेता बी. डी. रतूड़ी को दी श्रद्धांजलि

Byjansamvad bureau

September 30, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 30 सितंबर: विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने सोमवार को कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर उत्तराखंड क्रांति दल के दिवंगत नेता स्व. बीडी रतूड़ी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अलग राज्य आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

स्व. बीडी रतूड़ी के निकट सहयोगी रहे लताफत हुसैन ने राज्य आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन की शुरुआत बेशक स्व. इंद्रमणि बडोनी ने पौड़ी से की थी। लेकिन आंदोलन का दूसरा और सबसे सशक्त चरण देहरादून में शुरू हुआ। स्व. बीडी रतूड़ी के आह्वान पर इसी जगह पर जहां अब यह शहीद स्थल है, आंदोलन का दूसरा चरण शुरू हुआ था, जिसने पूरे राज्य में उत्तराखंड राज्य आंदोलन को गति दी।

लताफत हुसैन ने स्व. बीडी रतूड़ी से जुड़े कई संस्मरण सुनाये और कहा कि किस तरह से न सिर्फ उत्तराखंड आंदोलन में बल्कि उसके बाद भी रतूड़ी लगातार उत्तराखंड के जन मानस के लिए लड़ाई लड़ते रहे। बीमारी के कारण जब तक उन्होंने बिस्तर नहीं पकड़ लिया, जब तक जन मुद्दों को लेकर होने वाले आंदोलनों में लगातार हिस्सेदारी करते रहे।

उत्तराखंड महिला मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि बेशक स्व. रतूड़ी ने उत्तराखंड राज्य के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया, लेकिन राज्य की मौजूदा स्थिति से वे बेहद निराश थे। गाहे-बगाहे उनका यह दर्द उनकी जुबान पर आ जाता था। वे राज्य में बेराजगारी, अव्यवस्थित विकास, बढ़ती साम्प्रदायिकता जैसे मसलों को लेकर चिन्तित रहते थे और कहते थे कि उत्तराखंड के लोगों को इनसे बाहर निकालने की जरूरत है।

शोकसभा में उत्तराखंड इंसानियत मंच के डॉ. रवि चोपड़ा, नन्द नन्दन पांडेय, परमजीत सिंह कक्कड़, उत्तराखंड महिला मंच की कमला पंत, सर्वोदय मंडल के बिज्जू नेगी, चेतना आंदोलन के शंकर गोपालन, उत्तराखंड मसीह समाज के एसएस चौहान, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के विजय भट्ट, इंद्रेश नौटियाल और उमा भट्ट, एनएपीएसआर के आरिफ खान, मैड के आशीष, सीपीआई के समर भंडारी, सीपीएम के सुरेन्द्र सिंह सजवाण, सीपीआई-एमएल के इंद्रेश मैखुरी, कांग्रेस के याकूब खान, एडवोकेट रजिया बेग, स्वतंत्र पत्रकार त्रिलोचन भट्ट, खुर्शीद अहमद, जगदीश कुकरेती, तुषार रावत, नत्था सिंह पंवार, इंद्रजीत आदि मौजूद थे।

Post navigation

मॉकड्रिलः सौंग नदी में आयी बाढ़

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड शोक/ दुर्घटना

मॉकड्रिलः सौंग नदी में आयी बाढ़

April 20, 2023 jansamvad bureau
उत्तराखंड शोक/ दुर्घटना

पौड़ी बस हादसाः विधायक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

October 7, 2022 jansamvad bureau
शोक/ दुर्घटना

स्कूटी स्लिप होने से चंबा निवासी पिता-पुत्र की मौत

September 13, 2022 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home