उत्तरकाशी, 5 अगस्त, 2025 उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज सुबह भारी बारिश के कारण आई भीषण आपदा ने भारी तबाही मचाई है। हर्षिल क्षेत्र की खीर गाड़ (नदी) में जलस्तर अचानक बढ़ने से आए सैलाब और मलबे ने धराली बाजार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
आपदा की मुख्य बातें:
क्या हुआ: अत्यधिक वर्षा के कारण खीर गाड़ में आए उफान से भारी मात्रा में पानी और मलबा धराली कस्बे में घुस गया।
नुकसान का स्तर: सैलाब अपने साथ इतना मलबा लेकर आया कि दर्जनों घर, दुकानें और वाहन उसमें दब गए या बह गए। बताया जा रहा है कि धराली में लगभग 20 मीटर (65 फीट) ऊंचा मलबे का ढेर लग गया है।
हताहतों की आशंका: आधिकारिक तौर पर 12 मजदूरों के मलबे में दबे होने की सूचना है। हालांकि, कई अन्य लोगों के भी मलबे में दबे होने या बह जाने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
राहत एवं बचाव कार्य: सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, सेना, स्थानीय पुलिस और ग्रामीण बचाव कार्यों में जुट गए हैं। राज्य सरकार ने फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए वायु सेना से हेलीकॉप्टर की मदद मांगी है।
उच्च स्तरीय निगरानी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर घटना की पूरी जानकारी ली है और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रशासन का पूरा ध्यान फिलहाल राहत और बचाव कार्यों पर केंद्रित है, ताकि मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द निकाला जा सके।
बादल फटने से आई विनाशकारी बाढ़,चार की मौत, 10 से 12 मजदूरों के दबे होने की आशंका
मई 2022 को मुखुआ गांव से ये फोटो लेते हुए गुरुजी नवीन जुयाल जी ने कहा था ये धराली कस्बा टाइम बॉम्ब में बैठा हुआ है Sarswati P Sati Sarswati P Sati
गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते हैं। स्थानीय राजेश पंवारका कहना है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा, जिस कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल है।
जनपद के धराली गांव की खीरगंगा नदी में भयंकर बाढ़ आई है। बाढ़ का पानी कई होटलों में घुस गया है। बाढ़ के पानी के साथ मलबा भी घरों, दुकनों में घुस गया है। मलबे में कई लोगों की दबने की आशंका है। धराली खीरगंगा में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूचना है।
हालात इतने विकट हैं कि सेना भी राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना हुई है। भटवाड़ी से एसडीआरएफ की टीम भी धराली की ओर रवाना हो गई है। आज सुबह ही उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील क्षेत्र के बनाल पट्टी में भारी अतिवृष्टि हुई है। अतिवृष्टि की चपेट में आने से बड़ी संख्या में बकरियां गदेरे में बह गईं। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है। आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं।
